Iron Deficiency Food: महिलाओं में आयरन की कमी होना सामान्य है। इसका मुख्य कारण अनियमित माहवारी, कम उम्र में गर्भ धारण व मेनोपॉज माना जाता है। इसे कम करने के लिए महिलाओं को ऐसे खाद्य पदार्थ की सलाह दी जाती है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करे।
शरीर में आयरन की कमी होना एक आम समस्या है, जो दुनिया भर में पाई जाती है। इसे आयरन की कमी यानी एनीमिया भी कहा जाता है। यह स्थिति तब होती जब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की मात्रा में कमी होती है, रेड ब्लड सेल्स में एक प्रोटीन होता है जो उन्हें हमारे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में
सक्षम बनाता है। असामान्य थकान, हर समय थकान और सुस्ती महसूस करना, सांसों की कमी, सिरदर्द और चक्कर आना, दिल की घबराहट, सूखे और बेजान बाल और त्वचा, जीभ और मुंह की सूजन और खराश, आराम रहित पांव आयरन की मात्रा में कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक है।
एनीमिया क्या होता है
यह महिलाओं में गर्भावस्था और पीरियड्स के समय खून की कमी की वजह से पाया जाता है, यहां तक कि पुरुषों और बुजुर्ग महिलाओं में भी इस कमी को पाया जा सकता है लेकिन इस स्थिति को हम आसानी से ठीक और बेहतर कर सकते हैं। जैसे- आयरन सप्लीमेंट्स ले कर। पर इससे पहले इस कमी का सही समय पर
पता लगाना जरूरी है।
आयरन की कमी के सामान्य लक्षण
हर समय थकान होना : थकान एनीमिया का एक आम लक्षण है। यह हमारे हीमोग्लोबिन में आयरन की पर्याप्त मात्रा में ना पाए जाने की वजह से होता है। इसमें ऑक्सीजन की सही मात्रा में हमारे टिशू और मसल्स तक न पहुंच पाने के कारण ऑक्सीजन लेवल में गिरावट की वजह से शरीर हमेशा थका हुआ रहता है।
शरीर में पीलापन : हीमोग्लोबिन जो हमारे खून को लाल रंग का बनाता है और हमारी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत रखता है। आयरन की कमी से हमारा खून फीका पड़ जाता है और हमारी त्वचा पीली पड़ने
लगती है।
सांस लेने में दिक्कत : शरीर में आयरन की कमी की वजह से हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से ऑक्सीजन का टिशू तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिस वजह से मसल्स को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इस कारण कोई भी काम करते समय शरीर जल्दी थक जाता है और सांस लेने में परेशानी होती है
हार्ट पल्पिटेशन : शरीर में हीमोग्लोबिन के कम होने की वजह से हमारा हृदय दुगनी मेहनत से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाता है, जिस वजह से अनियमित हृदय गति होती है, जिससे हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।
बालों और त्वचा का रूखापन : सेल्स में ऑक्सीजन की कमी की वजह से त्वचा का रुखा होना और बालों का डैमेज होना आम है।
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन
चुकंदर
चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है, इससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई भी बेहतर होता है। आप चुकंदर को जूस या सलाद की तरह खा सकते हैं। चुकंदर में
सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कुछ लोग इसे सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसका जूस पीते हैं। चुकंदर का सेवन किसी भी तरीके से किया जाए ये शरीर के लाभदायक ही होता है।
आंवला
नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण रक्त शोधन का कार्य करता है और विषाक्त पदार्थों लवण व यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही आयरन से समृद्ध होने के कारण रक्त में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
खजूर
खजूर खासतौर पर सॢदयों के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन, आयरन, मिनरल्स और फ्लोरिन से भरपूर खजूर ना सिर्फ शरीर को पोषण देता है, बल्कि ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है। ऐसे में अगर सॢदयों में नियमित रूप से खजूर का सेवन किया जाए तो सॢदयों में ये आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है।
पालक
पालक आयरन का स्रोत होती है। हो सकता है आपको इसका स्वाद पसंद ना हो लेकिन ये आपके शरीर को कई फायदे देती है। आप इसे सब्जी की तरह खा सकते हैं। अगर आपको फिर भी पसंद नहीं है तो पालक का जूस पी सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें नारियल, काजू भी मिला सकते हैं। इससे इसका स्वाद
बेहतर हो जाएगा और आपके शरीर में आयरन की कमी भी दूर हो जाएगी।
मीट
मीट में ढेर सारा आयरन होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आयरन के साथ मीट में कई खनिज तत्व होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
अंडे
अंडे प्रोटीन के लिए जाने जाते हैं लेकिन इनमें उच्च मात्रा में आयरन होता है। अंडे को आप टोस्ट के साथ खा सकते हैं। इसमें आप टमाटर, प्याज भी रोस्ट करके मिला सकते हैं। ये आपके ब्रेकफास्ट के लिए
बेस्ट ऑप्शन है। इसे अलग-अलग तरह से खा सकते हैं।
दालें
दालें एनीमिया के पेशेंट के लिए सुपरफूड्स से कम नहीं होती हैं। आधा कप दाल में करीब 3/3 मिलीग्राम आयरन होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप राजमा, सोयाबीन खा सकते हैं।
इस तरह से शरीर में खून की कमी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपनी डाइट में कुछ चेंज करने की जरूरत है। आपको कुछ फूड्स को शामिल करना है जो आपके शरीर को बाकी
जरूरी खनिज तत्व भी प्रदान करते हैं। एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए जब आप अपनी डाइट में ये फूड्स शामिल करें तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
हमारे देश में एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक देश में 80 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित होती हैं, जिससे एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की
प्रसव के दौरान मरने की आंशका काफी बढ़ जाती है। वहीं किशोरावस्था व रजोनिवृत्ति के समय भी एनीमिया की समस्या अधिक होती है। डॉ. एम. उदय कुमार मैया के अनुसार एनीमिया एक ऐसी गंभीर समस्या
है, जिसके कारण महिलाओ को कई अन्य गंभीर बीमारियां होने खतरा काफी बढ़ जाता है लेकिन समय पर यदि एनीमिया के बारे में जानकारी हो जाए और उससे बचाव के उपाय अपना लिए जाएं तो एनीमिया
आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
