शरीर मेंं आयरन की कमी होना एक आम न्यूट्रिएंट कमी है, जो दुनिया भर मेंं पाई जाती है। इसे आयरन की कमी यानी एनीमिया भी कहा जाता है।….यह स्थिति तब होती जब हमारे शरीर मेंं हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की मात्रा में कमी होती है, रेड ब्लड सेल्स मेंं एक प्रोटीन होता है जो उन्हें हमारे शरीर मेंं ऑक्सीजन ले जाने मेंं सक्षम बनाता है। असामान्य थकान, हर समय थकान और सुस्ती महसूस करना, साँसों की कमी, सिरदर्द और चक्कर आना, दिल की घबराहट, सूखे और क्षतिग्रस्त बाल और त्वचा, जीभ और मुंह की सूजन और खराश,आराम रहित पांव आयरन की मात्रा में कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक है।
एनीमिया क्या होता है
यह गर्भवती और मेंंस्ट्रुएट वूमेन मेंं पीरियड्स के समय ब्लड लॉस की वजह से पाया जाता है, यहां तक कि आदमियो और बुर्जुग महिलाओं मेंं भी इस डिफिशिएंसी को पाया जा सकता है । पर एक बात यह है कि इस कंडीशन को हम आसानी से ट्रीट कर सकते है जैसे- आयरन सप्लीमेंट्स ले कर। पर इससे पहले इस कमी का सही समय पर पता लगाना जरूरी है।
आयरन डिफिशिएंसी यानी एनीमिया के कुछ कॉमन लक्षण
हर समय थकान होना
थकान एक कॉमन सिम्पटम्स है, एनीमिया का। यह हमारे हीमोग्लोबिन मेंं आयरन की पर्याप्त मात्रा मेंं ना पाए जाने की वजह से होता है । ऑक्सीजन का सही मात्रा मेंं हमारे टिशू और मसल्स तक न पहुंच पाने के कारण ऑक्सीजन लेवल मेंं गिरावट की वजह से शरीर हमेशा थका हुआ रहता है ।

शरीर मेंं पीलापन
हीमोग्लोबिन जो हमारे ब्लड को लाल रंग बनाता है और हमारी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रखता है । आयरन की कमी से हमारा ब्लड फीका पड़ जाता है और हमारी स्किन पीली पड़ने लग लग जाते है । इस कंडीशन मेंं व्यक्ति की स्किन पीली होना, गम्स, लिप्स , लोअर आईलिड्स ,नेल्स, सभी का रंग फीका या पीला होने लगता है ।
सांस लेने मेंं दिक्कत
शरीर मेंं आयरन की कमी की वजह से हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से ऑक्सीजन का टिशू तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है ,जिस वजह से मसल्स को सही मात्रा मेंं ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इस कारण कोई भी काम करते समय शरीर जल्दी थक जाता है ।
हार्ट पल्पिटेशन
शरीर मेंं हीमोग्लोबिन के कम होने की वजह से हमारा हार्ट दुगनी मेंहनत से ऑक्सीजन को शरीर के सभी पार्ट्स तक पहुंचाना पड़ता है, जिस वजह से इरेगुलर हार्टबीट्स होती है, जिससे हार्ट फेलियर के चांसेस बढ़ जाते है ।
आइसाइट का वीक होना
आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया हमारी आईसाइट पर भी असर करता है ।
ड्राई एंड डैमेज हेयर एंड स्किन
सेल्स मेंं ऑक्सीजन की कमी की वजह से स्किन का ड्राई होना और हेयर्स का डैमेज होना कॉमन है । जब स्किन और हेयर को सफीशियट अमाउंट मेंं न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलता, उन्हें डैमेज करता है ।
डॉक्टर से कब बात करें
जब भी आप इन मेंं से किसी भी एक सिंपटम्स को अपने शरीर मेंं महसूस करें तभी डॉक्टर से सलाह ले बात करें , डॉक्टर आपको सही डाइट और आयरन सप्लीमेंट्स रिकमेंड करेगे । RDI आयरन 8.7 mg /Day फोर मेंंस एंड विमेंस जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है । विमेंस जो 19 से 50 साल के बीच मेंं है उन्हें 14.8mg /day आयरन कंज्यूम करना चाहिए।
गर्मियों में जरूरी हेल्थ केयर टिप्स
ब्रेस्ट कैंसर लक्षण कारण और घरेलू उपचार
मैं हूं अलबेली नाम है मेरा जलेबी
स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com
