कितना कुछ करते हैं आप लेकिन वजन है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। डायट फूड भी ले रहे हैं। कम तेल भी खा रहे हैं। चीनी भी कम ले रहे हैं लेकिन कहीं कोई भूल तो नहीं कर रहे। जी हां हर कोई फिट तो रहना चाहता है लेकिन जाने अनजाने में वो खानपान से जुड़ी ऐसी गलतियां करता जा रहा है जिसका अंदाज़ा नहीं।
फिटनेस आपकी नजर में :- जब आपका शरीर,दिमाग,सोल और इमोशन ये चारो बैलेंस होते हैं तो वो इंसान फिट होता है।
वेट और फैट :- अक्सर लोग वेट और फैट को लेकर बहुत कॉन्शस रहते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद ज़रुरी है कि आखिर इन दोनो में क्या अंतर है। डॉ.वरुण का कहना है कि जो हमारा टोटल वेट है जो वेइंग मशीन में हमे दिखता है वो मसल्स.बोन्स,वॉटर रिंटेशन और फैट इन चारो का कॉम्पोनेंस होता है वेट। जब आप अपनी बॉडी से वॉटर लूज करते हैं तो वो जल्दी वापस आ जाता है। अगर आपने वॉटर लॉस से वेट लॉस किया तो लंबे समय तक सस्टेन नहीं आपको बोन का वेट लूज करना होगा। कम खाने से नहीं सही चीज़ खाने से,सही चीज़ के साथ खाने से सही समय में खाने से घटता है।

खाने में शामिल करें सभी सुपरफूड्स :- वेट लॉस के लिए अपने खाने में डेयरी प्रोडक्ट ज़रुर शामिल करें। जैसे दूध.दही वगैरह ज़रुर खाएं। इससे आपकी बॉडी को कैल्शियम मिलता है। प्रोटीन की मात्रा लें। ये वेट लॉस में मददगार है। इंच लॉस ही असली वेट लॉस है ।
घी ज़रुर खाएं :- आज के कैलोरी कॉशंस लोगों की सोच है कि घी खाने से मोटापा बढ़ता है लेकिन सच तो ये है की आप सही माता में घी खाएं तो फिट रहेंगे दिन में दो चम्मच घी आसानी से खाएं।तो अब आज से अपने डायट में घी को ज़रुर शामिल करें।

घी खाने का सही तरीका :- घी को कभी भी तेज आंच पर गरम ना करें। इसका सही तरीका है कि आप गरमा गरम रोटी लें उसके उपर चम्मच से घी लगाएं। या दाल गरम लें उसके उपर घी डाल दें। इस तरह से घी खाने से आप हैल्दी भी रहेगे और पतले भी होगें।
इंडियन कुकिंग के लिए सरसो का तेल है बेस्ट :- मार्केट में तेलो की कई वराइटी आ गई है। ऑलिव ऑयल से लेकर राइस बान। सोयाबीन,मूंगफली और भी का तेल वगैरह वगैरह लेकिन इंडियन कुकिंग के लिए सरसो का तेल बेहतरीन है। इसे आप डीप फाइ भी करेंगे तो इसके पोषक तत्व बरकार रहते हैं। सरसो के तेल के अलावा आप राइसब्रान और कोकोनट ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नो बिस्किट,नो बेड :- अगर फिट रहना है तो आपको अपने खाने से बेड और बिस्किट को बिल्कुल हटाना होगा। क्योंकि आपको लगता है कि आपने फीकी चाय तो पीली लेकिन साथ में दो तीन बिस्किट्स खा लिए तो आप फिट रहेंगे ये बिल्कुल गलत है। गंदा फैट होता है इसमें वनस्पति का इस्तेमाल होता है। बाउन बेड में भी मैदा होता है।
शुगर फी के भी हैं साइड इफेक्ट्स :- अगर आपको लगता है कि शुगर खाने से आपका फैट बढ़ता है तो डॉक्टर वरुण का कहना है शुगर फी से भूख बढ़ती है। इससे लीवर डैमेज का खतरा होता है। बेहतर है कि आप सीमित माता में चीनी लें। या गुड़ खाएं। सर्दियों में गुड़ की चाय बेहतरीन होती है तो वहीं समर्स में गुड़ वाली चाय नहीं पीनी चाहिए ।

पांच क्विक वेट लॉस टिप्स
- उठने के तीस मिनट बाद फूट खाएं
- स्मॉल मील लें हर दो घंटे में
- पानी तीन लीटर ज़रुर खाएं
- बेकफास्ट ना छोड़ें
- लास्ट मील सोने के ढ़ाई घंटे पहले हो
ये भी पढ़ें
अगर गर्मियों में रहना है कूल तो खाएं ये फूड
ओबामा को ‘बोटी कबाब कोरमा पेश करना पसंद करूंगी
