खाने के बाद अधिकतर लोग डैजर्ट खाना पसंद करते हैं तो क्यों न आप घर पर ही स्वादिष्ट मफिन्स या केक बनाएं। इसे केक मेकर की सहायता से बना सकते हैं। इसके लिए किसी ओवन की जरूरत नहीं है बल्कि आप इसे ओस्टर के मिनी कप केक मेकर में बना सकते हैं। इसमें एक बार में 1 से 12 कप तक केक या मफिंस बनाए जा सकते हैं। इसकी बॉडी अंदर से नॉनस्टिक कोटेड है। इसलिए यह साफ करने में भी आसान है। ऑन ऑफ स्विच के साथ इसमें बेक रेडी इंडिकेटर भी दिया गया है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,499 रुपये के करीब है।
हैल्दी और स्वादिष्ट भोजन व स्नैक्स के लिए आप उषा का यह डीप फ्रायर भी अपने घर ला सकते हैं। इसमें समोसा, फ्रेंच फ्राइज, कचौड़ी, मोमोज, आलू क्यूब, मशरूम और चिह्रश्वस जैसे आइटम आसानी से बना सकते हैं। खाने के शौकीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इससे अच्छा ऑप्शन और भला क्या हो सकता है। इसमें तेल का कम से कम इस्तेमाल होता है और आप चाहें तो बिना ऑयल के भी कई व्यंजन बनाए जा सकते हैं और इसमें समय भी काफी कम लगता है। इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी आकर्षक होने के साथ-साथ बाहर से ठंडी रहती है। इसकी फ्राइंग बॉस्केट के हैंडल को आसानी से पकड़ सकते हैं। डीप फ्रायर की क्षमता 1.5 लिटर है। इसके नॉनस्टिक पैन को भी आसानी से निकाला जा सकता है। टेंपरेचर कंट्रोलिंग सिस्टम के साथ इसका पावर कंजंप्शन 1600 वॉट है। इस पर एक वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 5,000 रुपये के लगभग है।
पिज्जा आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बन चुका है। घर पर ही पिज्जा बनाने के लिए आप नोवा का यह इलैक्ट्रिक पैन ट्राई कर सकते हैं। यह काफी प्रभावी है। इसमें बाहर जैसा यमी पिज्जा बनाया जा सकता है। इसमें चेंजेबल बैक कवर और मल्टी पर्पज अटैचमैंट दिया गया है। इसका पॉवर कंजंप्शन 800 वॉट है और इसमें एक बार में एक ही पिज्जा बनाया जा सकता है। इसकी कीमत है लगभग 3,995 रुपये।
4-इलेक्ट्रिक ग्रिल
ग्रिल फूड का एक अलग ही स्वाद होता है तो फूड लवर्स के लिए यह इलेक्ट्रिक ग्रिल अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आप सैंडविच, कवाब, ग्रिल सैंडविच, और पनीर टिक्का जैसे कई व्यंजन तैयार कर सकते हैं। इसकी बॉडी नॉनस्टिक कोटेड होने के साथ हीट रजिस्टेंट भी है यानी इस्तेमाल के दौरान कूल रहती है। इसमें नॉन स्टिक फिक्सड ग्रिल प्लेट्स दी हुई हैं। इसकी बिजली की खपत 750 वॉट है। इस सैंडविच मेकर में मैनुअल इंस्ट्रक्शन होता है। ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसमें कम ऑयल के साथ समय भी बहुत कम लगता है। इस पर एक वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,499 रुपये के लगभग है।
