डिप्रेशन होने पर घबराए नहीं, बल्कि फॉलो करें ये टिप्स: Tips to Overcome Depression
Tips to Overcome Depression

Tips to Overcome Depression: अकेलापन हमें इस कदर अपनी गिरफ्त में ले लेता है कि हमें पता ही नहीं चलता कि हम लोगों से कितने दूर हो गए। पहले तो समय ऑफिस और घर के कामों में निकल जाता है। लेकिन जब आपको लगता है। कि इन कामों के परे भी कोई जिंदगी है तो वहां आप स्वयं को अकेला महसूस करते है। और आपके आस पास कोई न होने से आपको डिप्रेशन फील होने लगता है। क्योंकि जरूरी ऑफिस से आकर कुछ समय किसी के साथ बिताएं। आजकल वैसे भी एकल परिवार हो गया है। लोगों समय नहीं है एक दूसरे का सुख दुख बांटने के लिए। तो ऐसे में जरूरी है कि आप जब डिप्रेस फील करें तो उसमें से स्वयं को बाहर निकालें और कैसे वह हम आपको यहां बता रहे है।

Also read : रिलेशनशिप डिप्रेशन से खुद को ऐसे संभालें: Relationship Depression

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार

Tips to Overcome Depression
World Health Organization

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 56 मिलियन लोग डिप्रेशन और 38 मिलियन लोग एंग्जाइटी डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इसे नजरअंदाज करना कई बार शरीर में अन्य बीमारियां होने के जोखिम को भी बढ़ाता है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करें। बल्कि इसे ठीक करने का प्रयास करें।

मेडिटेशन और एक्सरसाइज

डिप्रेशन को दूर करने का सबसे बेहतर उपाय कि स्वयं को मजबूत बनाएं। क्योंकि उन्ही लोगों को डिप्रेशन होता है। जो स्वभाव से या फिर सेहत से थोड़े कमजोर या नाजुक होते है। उन्हें बात बात पर लोगों की बातें बुरी लग जाती है। तो जरूरी है कि उन्हे मेडिटेशन और एक्सरसाइज करनी चाहिए। कोई भी वर्कआउट आपको बाहरी तौर के साथ आंतरिक तौर भी मजबूत बनाता है। तो ऐसे में एक घंटा अच्छा वर्कआउट करें।

जंक फूड खाने से बचें

अक्सर जब हमें डिप्रेशन होता है। तो हम बहुत ज्यादा या फिर जंक फूड खा लेते है। लेकिन ये हमारे लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इनसे हमें पोषक तत्व नहीं मिल पाते है। बल्कि जंक फूड खाने से डिप्रेशन और भी अधिक तेजी से बढ़ता है। तो कोशिश करें कि डिप्रेशन ठीक करना है तो घर को साधारण खाना ही खाएं। आपको अच्छा फील होगा। साथ ही शरीर में पोषक तत्व भी जाएंगे।

खुली जगह पर जाएं

एक ही जगह पर ऑफिस या घर इनके अलावा कहीं नहीं जाने के कारण भी आप स्वयं डिप्रेशन में घिरा हुआ महसूस करते है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुली जगह में जाएं। जहां बहुत हरियाली हो। क्योंकि हरियाली को देखकर हमारे सकारात्मकता आती है। साथ ही जहां हम स्वयं को स्ट्रेस फील कर रहे होते है। अगर खुले में जाते है और गहरी सांस लेते है। तो हमारे ब्रेन में ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाता है। और हम स्वयं को स्ट्रेस फ्री महसूस करते है। हमारा मन शांत हो जाता है।

खुद से प्यार करना है जरूरी

It is important to love yourself
It is important to love yourself

कई लोग आपने देखा होगा कि वह स्वयं को ही कोसते रहते है। लेकिन यह सही नहीं है आपको स्वयं से प्यार होना चाहिए। जब आपको अपने आप से प्यार होगा तो बाकी दुनिया भी खुद ब खुद आपको इज्जत देने लगेगी। साथ ही जो आपको अच्छा लगता है उसे जरूर करें। जैसे कि म्यूजिक सुनना, डांस करना, गेम्स खेलना, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताना आदि।