chicken malasa dosa close up with crispness
chicken malasa dosa close up with crispness

Summary: चिकन पसंद है तो इस बार आलू मसाला डोसा की जगह ट्राय करें चिकन मसाला डोसा

चिकन से बना मसाला डोसा आपने शायद ही पहले कभी ट्राय किया होगा। अगर नहीं किया है तो इतना तो तय है कि एक बार अगर आपने यह डोसा बनाकर खा लिया तो आप चिकन की दूसरी सब प्रिपरेशन भूल जाएँगे और फिर बस हमेशा वीकेंड या ख़ास अवसर पर चिकन मसाला डोसा ही बनायेंगे।

Chicken Masala Dosa: अगर आप नॉन-वेजीटेरियन हैं तो चिकन तो बहुत शौक़ से खाते होंगे। चिकन करी के अलावा चिकन सैंडविच, चिकन रोल, चिकन टिक्का, चिकन बिरयानी और चिकन की दूसरी बहुत सी रेसिपी बनाते होंगे लेकिन चिकन से बना मसाला डोसा आपने शायद ही पहले कभी ट्राय किया होगा। अगर नहीं किया है तो इतना तो तय है कि एक बार अगर आपने यह डोसा बनाकर खा लिया तो आप चिकन की दूसरी सब प्रिपरेशन भूल जाएँगे और फिर बस हमेशा वीकेंड या ख़ास अवसर पर चिकन मसाला डोसा ही बनायेंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चिकन मसाला डोसा बनाने की आसान सी रेसिपी जिसको आप कभी भी बना सकती हैं। जानते हैं रेसिपी-

चिकन मसाला डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • चिकन कीमा- 400 ग्राम
  • प्याज- 2 बड़े
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • काली मिर्च- 1/2 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 टी स्पून
  • सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • डोसा बैटर- आवश्यकतानुसार
  • कढ़ी पत्ते- 2 डंठल
  • टोमेटो प्यूरी- 2
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया- ½ कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आवश्यकतानुसार

चिकन डोसा बनाने की विधि

chicken masala dosa served in plate with dip
chicken masala dosa served in plate with dip
  • एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर इसमें जीरा और कढ़ी पत्ता डालकर भून लें।
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और करीब एक से दो मिनट तक भून लेना है।
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर करीब दो मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।
  • इसके बाद इस मसाले को कम से कम 3-4 मिनट तक पकने दें।
  • अब इसमें कीमा किया हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो चिकन के टुकड़ों को मिक्सर में चलाकर भी उसका कीमा बना सकते हैं।
  • कुछ देर तक भूनने के बाद इसमें करीब 3/4 कप पानी डालें और मिला दें।
  • अब इसको ढक्कन बंद करके करीब 8-10 मिनट तक पानी सूखने तक पका लें। गैस की फ्लेम मीडियम या लो रखें।
  • अच्छे से पक जाने के बाद इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। आपका मसाला तैयार हो चुका है। इसको थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब तवे को गरम करके उस पर पानी का छींटा मारें और डोसे के बैटर को तवे पर डालकर अच्छी तरह से दोनों तरफ़ से सेंक लें।
  • अब आप इस डोसे में 2-3 टेबल स्पून तैयार चिकन मसाले की स्टफिंग कर दें।
  • बस तैयार है आपका स्वादिष्ट चिकन डोसा।
  • चिकन डोसा को अपनी पसंदीदा नारियल या हरे धनिए की चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

तो, अगर आप भी चिकन के शौक़ीन हैं तो हमारी इस बहुत ही अलग और बढ़िया चिकन मसाला डोसा बनाने की रेसिपी को एक बार ज़रूर ट्राय करके देखिए। देखना आपके परिवार के सभी लोग इस रेसिपी के दीवाने हो जाएँगे।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...