सर्दियों में डिप्रेशन? इसे दूर करने में कारगर होंगे ये घरेलू उपाय: Remedies for Depression
Winter Depression Remedies

डिप्रेशन दूर करने के लिए ये उपचार हैं कारगर

डिप्रेशन को कम करने के लिए आप मनोचिकित्सक से सलाह लें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी डिप्रेशन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Remedies for Depression : सर्दियों में डिप्रेशन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। डिप्रेशन की वजह से न सिर्फ आप मानसिक रूप से परेशान होते हैं, बल्कि यह शारीरिक रूप से भी आपको प्रभावित कर सकता है। ऐसे में डिप्रेशन की परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। डिप्रेशन को कम करने के लिए आप मनोचिकित्सक से सलाह लें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी डिप्रेशन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में डिप्रेशन की परेशानी को दूर करने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं डिप्रेशन को कम करने वाले घरेलू उपचार?

Remedies for Depression: काजू का करें सेवन

Remedies for Depression
To overcome the problem of depression, consumption of cashew nuts can be very effective

डिप्रेशन की परेशानी को दूर करने के लिए काजू का सेवन काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुण डिप्रेशन से राहत दिला सकते हैं। डिप्रेशन को कम करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 कप दूध में 3 से 4 काजू को पीसकर डालें। इसके बाद इसे पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डिप्रेशन की समस्याओं को कम किया जा सकता है। 

ब्राह्मी है असरदार

Remedies for Depression at Home
Brahmi is an Ayurvedic herb

डिप्रेशन से राहत पाने के लिए ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो डिप्रेशन से राहत दिलाने में प्रभावी है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच ब्राह्मी और 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर को मिक्स करके पिएं। इससे डिप्रेशन की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है। 

नींबू से डिप्रेशन से पाएं राहत

Lemon Remedies for Depression
Get relief from depression with lemon

नींबू का रस डिप्रेशन से राहत दिलाने में काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करें। इसके बाद इसे 1 दो कप पानी में डालकर इसका घोल तैयार कर लें। अब इस पानी को नियमित रूप से पिएं। रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से डिप्रेशन से राहत छुटकारा मिल सकता है।

सेब है फायदेमंद

Remedies for Depression
Remedies for Depression

डिप्रेशन की परेशानी को दूर करने में सेब काफी फायदेमंद हो सकता है। सेब में मौजूद गुण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में असरदार है। 

इलायची का करें सेवन

 Remedies for Depression Ideas
Use cardamom for Depression

डिप्रेशन की समस्या से राहत पाने के लिए इलायची काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए रोजाना 2 से 3 इलायची चबाएं। इसके अलावा आप इसे पानी में भी उबालकर पी सकते हैं। इससे डिप्रेशन को कम करने में मदद मिल सकती है। 

डिप्रेशन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।