Benefits of Music : म्यूजिक को लोग केवल मनोरंजन के नजरिए से ही देखते हैं, लेकिन म्यूजिक कहीं न कहीं सेहत के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद माना जाता है। म्यूजिक न केवल तनाव को दूर कर सकता है, बल्कि सेहत को कई समस्याओं से बचा भी सकता है। आजकल व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान रहता हैं ऐसे में ज्यादा चिंता करने से डिप्रेशन जैसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसी स्थिति में दिनभर की थकान को दूर करने के लिए म्यूजिक सुनना फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि म्यूजिक सुनने से रिलीज होने वाले हार्मोन सेरोटोनिन और एंडोर्फिन तनाव कम करने में सहायता करते हैं। साथ ही म्यूजिक एक थेरेपी की तरह भी काम करती है। जिससे शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके चलते आज हम आपकों इस लेख के द्वारा बताएंगे, म्यूजिक सुनने से होने वाले बेहतरीन फायदे के बारे में, तो चलिए जानते हैं –
म्यूजिक सुनने से सेहत को होने वाले फायदे
डिप्रेशन से छुटकारा
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में व्यक्ति तनाव में रहता है। तनाव दूर करने के लिए म्यूजिक सुनना चाहिए। इससे मन शांत होता है। साथ ही यह थेरेपी की तरह काम करता हैं। यह मन और दिमाग को शांत करता हैं और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
अच्छी नींद दिलाए
तनाव भरी जिंदगी में लोगों को रात में नींद ना आने की परेशानी का अक्सर सामना करना पड़ता है। ऐसे में रात को गाने सुनने से मन और दिमाग शांत होता है। ऐसे में अच्छी, गहरी नींद आने में मदद मिलती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सोने से पहले हमेशा कम वॉल्यूम पर और सॉफ्ट म्यूजिक ही सुने। ज्यादा तेज गाने सुनने से सिर दर्द व बैचेनी की परेशानी हो सकती है।
हैप्पी हार्मोंस
म्यूजिक सुनने से शरीर में हैप्पी हारमोंस जैसे, एंडोर्फिन, ऑक्सीटॉसिन, सेरोटोनिन, डोपामाइन आदि का स्तर बढ़ने लगता है। म्यूजिक सुनने से खराब मूड सही हो जाता है, और माहौल पॉजिटिव बन जाता है। जिससे व्यक्ति खुश और बेहतर महसूस करता है।
ब्लड प्रेशर में मददगार
ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को भी म्यूजिक सुनना फायदेमंद होता है। म्यूजिक सुनने से ब्लड प्रेशर के स्तर में सुधार होता है। यह स्ट्रेस कम करने में मदद करता है। जिसकी वजह से दिमाग शांत रहता है।
दर्द करे कम
ऐसा माना गया है की म्यूजिक किसी भी दर्द को कम करने में एक दवाई की तरह काम करता है। फिर चाहे वह शारीरिक दर्द हो या फिर मानसिक दर्द। क्योंकि ऐसा कहा जाता है की म्यूजिक सुनने से व्यक्ति अपना दर्द काफी हद तक भूल जाता है। खास तौर पर मानसिक दर्द से परेशान लोगों को म्यूजिक सुनना चाहिए। इससे उनके दिमाग को सुकून मिलता है।