Fish Oil Supplement Myths: खुद को फिट रखने के लिए हम सभी अपने खान-पान के अलावा कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन भी करते हैं। इन्हीं में से एक है फिश ऑयल सप्लीमेंट्स। इन्हें लेकर लोगों का मानना है कि ये आपके हार्ट हेल्थ का ख्याल रखने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक सब कुछ देने का वादा करते हैं। अमूमन फिश ऑयल सप्लीमेंट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं और इसलिए ये हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। हालांकि, इसके साथ-साथ इनसे जुड़े ऐसे कई मिथ्स हैं, जिन्हें लोग सच मानते हैं।
लोग समझते हैं कि फिश ऑयल सप्लीमेंट्स किसी जादू की तरह काम करते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। यह बैलेंस लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में सबसे अच्छा काम करता है, न कि एक क्विक सॉल्यूशन के रूप में। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फिश ऑयल सप्लीमेंट्स से जुड़े मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-
Also read: बच्चे की हेल्थ के लिए सनलाइट बेहतर है या फिर सप्लिमेंट, जानें: Sunlight or Supplement
मिथ -1 अगर आप मछली खाते हैं, तो आपको फिश ऑयल सप्लीमेंट की ज़रूरत नहीं है
सच्चाई- यह बात कुछ हद तक सच है! अगर आप हफ़्ते में 2-3 बार सैल्मन, मैकेरल या सार्डिन जैसी फैटी मछली खाते हैं, तो आपको पर्याप्त ओमेगा-3 मिल सकता है। लेकिन अगर ईमानदारी से कहें तो हममें से ज़्यादातर को नहीं मिलता है। इसलिए, अगर आप मछली का सेवन कम करते हैं या बिलकुल नहीं करते हैं, तो फिश ऑयल सप्लीमेंट लेना बेहद ही जरूरी है।
मिथ 2- फिश ऑयल सप्लीमेंट से वजन कम होता है
सच्चाई- जब लोग अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करते हैं, तो वे फिश ऑयल सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन कम होगा। हालांकि, यह पूरी तरह से मिथ है। आपको यह समझना चाहिए कि फिश ऑयल सप्लीमेंट्स कोई फैट बर्नर नहीं है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप कर सकता है और सूजन को कम करके फैट स्टोरेज को थोड़ा कम कर सकता है, लेकिन सिर्फ फिश ऑयल सप्लीमेंट से ही आप अपना गोल पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए आपका सही तरह से खाना व एक्सरसाइज दोनों ही बेहद जरूरी है।
मिथ 3- फिश ऑयल सप्लीमेंट सिर्फ़ बुज़ुर्गों के लिए है
सच्चाई- बहुत से लोगों को यह भी लगता है कि फिश ऑयल सप्लीमेंट केवल बुजुर्गों के लिए है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है, यह सभी उम्र के लोगों के लिए हैं। कॉलेज के छात्र, जिम जाने वाले और पेशेवर सभी इससे लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि फिश ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है, ओमेगा-3 ब्रेन हेल्थ को भी बढ़ावा देता है और फोकस को बेहतर बनाता है। इससे तनाव व चिंता को कम करने में भी मदद मिलती है।
मिथ 4- फिश ऑयल सप्लीमेंट का मतलब है मछली खाना
सच्चाई- यह भी केवल एक मिथ ही है। फिश ऑयल सप्लीमेंट वास्तव में ओमेगा-3 का एक केंद्रित स्रोत है, लेकिन मछली खाने से आपको हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन, आयोडीन और विटामिन डी जैसे अतिरिक्त पोषक तत्व मिलते हैं। यदि आप मछली नहीं खा सकते हैं तो सप्लीमेंट बहुत बढ़िया हैं, लेकिन असली भोजन हमेशा ही आपको अधिक पोषण प्रदान करता है।
