वेडिंग सीजन में आपके लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाएंगे खूबसूरत डिजाइन वाले ये कलीदार लहंगे : kalidar lehenga designs
अगर आप भी शादी जैसे खास मौके पर लहंगा पहनने का सोच रही हैं और चाहती हैं कि आपका लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस हो, तो आप खूबसूरत डिजाइन वाले कलीदार लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।
Kalidar Lehenga Designs: शादी का सीजन शुरू हो चुका है, और इस खास दिन के लिए महिलाएं स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक पाने के लिए लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लहंगा शादी के मौके पर महिलाओं की पहली पसंद होता है और यही कारण है कि वे इस दिन के लिए बेहतरीन लहंगे को चूज करती हैं।
अगर आप भी शादी जैसे खास मौके पर लहंगा पहनने का सोच रही हैं और चाहती हैं कि आपका लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस हो, तो आप खूबसूरत डिजाइन वाले कलीदार लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। ये कलीदार लहंगे आपके लुक में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल और आकर्षक बनाएं।
Also read : शादी में परफेक्ट लुक पाने के लिए चुनें पेस्टल लहंगा, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
ऑर्गेंजा कलीदार लहंगा

अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह का ऑर्गेंजा फैब्रिक वाला कलीदार लहंगा चुन सकती हैं। पिस्ता कलर का यह लहंगा हैवी वर्क के साथ आता है, जो शादी के मौके पर पहनने के लिए एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है। इसके साथ जो पिंक कलर का दुपट्टा है, वह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इस तरह के कलीदार लहंगे आपको कई रंगों और डिज़ाइनों में मिल जाएंगे, जिन्हें आप 5,000 से 10,000 रुपये के बीच में खरीद सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं, या चोकर स्टाइल वाली ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके लुक को और भी शानदार बनाएगी।
मल्टी कलर कलीदार लहंगा

यह मल्टी कलर कलीदार लहंगा भी शादी के मौके पर नया और स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक बेहतरीन आप्शन है। यह लहंगा मल्टी कलर में है और इसमें बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस तरह के लहंगे को आप कई डिज़ाइनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर पा सकती हैं। इसकी कीमत लगभग 8,000 से 12,000 रुपये के बीच होती है। इस लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं
सेक्विन्स वर्क कलीदार लहंगा

रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह के सेक्विन्स वर्क वाले कलीदार लहंगे को चूज सकती हैं। यह लहंगा लाइट और डार्क ब्लू कलर में है और इसमें खूबसूरत सेक्विन्स वर्क किया गया है। यह लहंगा आपके लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाएगा, और आप इसे लगभग 10,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और भी खास बनाएगी।
नेट फैब्रिक कलीदार लहंगा

अगर आप एक खुबसुरत लुक पाने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए जरुरी है कि आप एक बार नेट फेब्रिक वाला कलीदार लहंगा जरुर ट्राय करें। यह लहंगा कैरी करने में हल्का होता है, जिससे आप इसको बिना किसी दिक्कत के पहन सकते हैं, इसके अलावा यह लहंगा ट्रेंडी भी है। इसमें जालीदार फैब्रिक का यूज किया जाता है, जो एक मॉडर्न लुक देता है। इसे आमतौर पर ग्लिटर वर्क या सीक्विन वर्क के साथ डिज़ाइन किया जाता है। इसके साथ आप हेवी झुमके कैरी कर सकते हैं, जो आपके लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बनाते हैं।
तो ये हैं वेडिंग सीजन में आपके लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाने के लिए खूबसूरत डिजाइन वाले ये कलीदार लहंगे।
