फिट रहने के लिए चिकन और पनीर में से क्‍या है अधिक हेल्‍दी, जानें: Chicken vs Paneer
Chicken vs Paneer Credit: Istock

Chicken vs Paneer: जो लोग अधिक वर्कआउट करते हैं और एक हेल्‍दी डाइट फॉलो करते हैं वह प्रोटीन से मिलने वाले फायदों से भलीभांति परिचित होंगे। प्रोटीन न सिर्फ शरीर को फिट रखने में मदद करता है बल्कि ये मसल्‍स बिल्‍डअप के लिए भी जरूरी होता है। व्‍हे प्रोटीन के अलावा अधिकतर लोग लीन प्रोटीन के लिए पनीर और चिकन का सेवन करते हैं। दोनों ही ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्‍त्रोत होने के कारण, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि चिकन और पनीर में से क्‍या बेहतर है और किसका सेवन अधिक करना चाहिए। यदि आप शाकाहारी हैं तो कोई भ्रम की बात नहीं है। हालांकि, यदि आप चिकन और पनीर दोनों का आनंद लेते हैं, जो आप सोच सकते हैं कि आपके लिए क्‍या बेहतर विक‍ल्‍प हो सकता है।

किसमें है अधिक प्रोटीन

Chicken vs Paneer
which has more protein

यदि आप ज्‍यादा प्रोटीन चाहते हैं तो चिकन का सेवन करें। हाई प्रोटीन का सेवन बोन मिनरल डेनसिटी को बनाए रखने में मदद करता है। और यदि आप शाकाहारी हैं, तो पनीर आपके लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। 100 ग्राम चिकन में 31 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम पनीर में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। पनीर ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्‍त्रोत होने के कारण, ये रूमेटाइड आर्थराइटिस को रोकने में उपयोगी है। पनीर हीमोग्‍लोबिन में सुधार करता है और ब्रोंकाइटिस, अस्‍थमा, खांसी और सर्दी जैसी बीमारियों के खिलाफ इम्‍यूनिटी बिल्‍डअप करने में मदद कर सकता है। वहीं चिकन के भी कई फायदे हैं। चिकन में लीन प्रोटीन अमीनो एसिड होता है, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी में भी मदद कर सकता है।

टॉप न्‍यूट्रीटिएंट्स

क्‍या है अधिक हेल्‍दी
Top Nutrients

चिकन विटामिन बी12, नियासिन जो पाचन तंत्र में मदद करता है, फॉस्‍फोरस और आयरन का एक समृ‍द्ध स्‍त्रोत है। दूसरी ओर, पनीर कैल्शियम का एक समृद्ध स्‍त्रोत है, जो स्‍वस्‍थ शरीर के लिए आवश्‍यक है। हड्डियों और दांतों के साथ-साथ ब्‍लड क्‍लॉट, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हार्ट बीट को नियंत्रित करता है।

यह भी देखे-इन वीडियो की मदद लेकर घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी: Dal Makhani Recipe

किसमें कितनी कैलोरी

क्‍या है अधिक हेल्‍दी
How many calories in what

वजन कम करने और फिट रहने में कैलोरी अहम भूमिका निभाती है। वजन कम करने के लिए हमेशा कम कैलोरी खाने की सलाह दी जाती है। यदि आप कम कैलोरी का सेवन करना चाहते हैं तो चिकन आपके लिए बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है। 100 ग्राम चिकन में 165 कैलोरी होती है, जो अधिक देर तक आपका पेट भरा रख सकती है। वहीं 100 ग्राम पनीर से आपको लगभग 265-320 कैलोरी मिल जाती है। देखा जाए तो चिकन एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। खासकर वेट लॉस में ये आपकी अधिक मदद कर सकता है।

क्‍या है बेस्‍ट

क्‍या है अधिक हेल्‍दी
What Is Best

कच्‍चा चिकन खरीदते समय एंटीबायोटिक फ्री चिकन का चुनाव करना चाहिए। वहीं पनीर लेते समय ध्‍यान दें कि वे लो फैट और मलाई रहित हो। ये वजन कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन जिन लोगों को वेट गेन करना है वे हाई फैट पनीर का चुनाव करें। चिकन का सेवन करने से पहले इसकी क्‍वालिटी और फैट का ध्‍यान रखना जरूरी है।

क्‍या है अधिक हेल्‍दी

क्‍या है अधिक हेल्‍दी
What Is More Healthy

दोनों ही प्रोटीन की आवश्‍यकता के लिए बहुत अच्‍छे माने जाते हैं। यदि आप लो फैट खाने की कोशिश कर रहे हैं, तो चिकन आपके लिए एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। दोनों ही वजन घटाने, मसल्‍स बनाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक भूमिका निभाते हैं। हाई प्रोटीन होने के कारण ये लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखते हैं। शाकाहारी लोगों के पास पनीर के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं है लेकिन मांसाहारी लोग चिकन और पनीर दोनों का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

Leave a comment