गंभीर हो सकती है यूरिन क्रिस्टल की समस्या, जानें क्या हो सकते हैं इसके लक्षण
यूरिन क्रिस्टल हमारे यूरिन में पाए जाने वाले स्टोन्स को कहा जाता है, जो अधिकतर मामलों में हानिरहित होते हैं। यह क्रिस्टल खुद ही शरीर से बाहर पास हो जाते हैं और कई मामलों में इसके लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
Urine crystals: हमारे यूरिन में बहुत से विभिन्न केमिकल्स होते हैं। कुछ परिस्थितियों में यह केमिकल्स साल्ट क्रिस्टल्स में बदल सकते हैं, जिसे क्रिस्टलोरिया कहा जाता है। यानी, यूरिन क्रिस्टल का दूसरा नाम क्रिस्टलोरिया भी है। क्रिस्टल्स किसी हेल्दी व्यक्ति के यूरिन में भी पाए जा सकते हैं। ऐसा शरीर में अधिक प्रोटीन या विटामिन सी के कारण हो सकता है। यूरिन क्रिस्टल के कई प्रकार हैं और इनमें से अधिकतर से हमें कोई हानि नहीं होती है। कुछ मामलों में यूरिन क्रिस्टल्स कुछ गंभीर अंडरलायिंग कंडीशन का संकेत हो सकते हैं। आमतौर पर, यूरिन क्रिस्टल्स के बहुत कम लक्षण नजर आते हैं, जब तक यह क्रिस्टल बड़े न हों। अगर ऐसा होता है तो यह स्टोन प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकल जाते हैं या इन्हे निकालने के लिए किसी मेडिकल प्रोसीजर की जरूरत भी हो सकती है।
यूरिन क्रिस्टल के लक्षण
छोटे यूरिन क्रिस्टल्स से आमतौर पर कोई लक्षण नजर आते हैं। लेकिन, अगर यह यूरिनरी स्टोर बड़े हो या यूरिनरी ट्रैक्ट के माध्यम से मूव कर रहे हों, तो आप इन लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं:
- यूरिन में खून आना
- जी मिचलाना
- पीठ के निचले हिस्से में दर्द
- बार-बार मूत्र त्याग की इच्छा
- मूत्र त्याग में समस्या
- मूत्र त्याग के समय जलन होना
- पेल्विक में दर्द
- यूरिन में दुर्गन्ध आना
अगर स्टोन की वजह से इंफेक्शन हो, तो रोगी को बुखार भी हो सकता है। अगर बात की जाए कि यह समस्या कैसे होती है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार इसका कारण डाइट में अधिक प्रोटीन या साल्ट का होना भी हो सकता है। यही नहीं, शरीर में पानी की कमी भी इसकी एक वजह हो सकती है।
यह भी पढ़ें। डिलीवरी के बाद क्यों होता है यूरिन लीकेज, जानें कारण और इसका सही ट्रीटमेंट: Urine Leakage In Pregnancy

यूरिन क्रिस्टल्स का उपचार
यूरिन क्रिस्टल्स का उपचार इसके प्रकार पर निर्भर करता है। कुछ मामले में डॉक्टर ओवर-द-काउंटर दवाईयों की सलाह दी जा सकती है, जिनकी मदद से इस स्टोन को शरीर में बाहर निकाला जा सकता है। अगर यह स्टोन बहुत बड़ा हो, तो डॉक्टर इसे तोड़ने के लिए कुछ तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे:
- शॉक वेव लिथोट्रिप्सी, जिसमें स्टोन को छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है।
- सिस्टोस्कॉपी और यूरेरोस्कोपी, जिनकी मदद से स्टोन को तोडा जाता है या रिमूव कर दिया जाता है।
- परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी, के माध्यम से भी डॉक्टर बड़े स्टोन को रिमूव कर दिया जाता है।
स्टोन क्रिस्टल्स से कैसे बचें?
पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेट रहने से यूरिन में क्रिस्टल्स के बनने से बचा जा सकता है। अगर व्यक्ति बहुत अधिक किसी खास मिनरल्स का सेवन करता है, तो डॉक्टर उन्हें उस खास मिनरल को कम खाने या पूरी तरह से नजरअंदाज करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा स्टोन्स को बनने से बचने के लिए कुछ दवाईयां और सप्लीमेंट्स भी दी जा सकती हैं। इन मेडिसिन्स और सप्लीमेंट्स इस प्रकार हैं:
- पोटेशियम साइट्रेट
- एंटीबायोटिक्स
- ड्यूरेटिक
- यूरिक एसिड के लिए एलोप्यूरिनॉल

संक्षेप में कहा जाए तो यूरिन क्रिस्टल अधिकतर चिंता का कारण नहीं होते हैं। बहुत से मामलों में यह आसानी से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर अतिरिक्त तरल पदार्थों का सेवन करने और दर्द कम करने के लिए दवाईयों की सलाह दे सकते हैं। अगर स्टोन बड़ा है या किसी गंभीर जगह पर है, तो उसे रिमूव भी किया जा सकता है।
