क्‍या मानसिक और शारीरिक थकान को दूर सकती हैं चूड़ियां, जानें: Health Benefits of Bangles
Health Benefits of Bangles Credit: Istock

Health Benefits of Bangles:  कांच की चूड़ियां सदियों से महिलाओं की कलाइयों की शोभा बढ़ा रही हैं। भारत में चूड़ियां पहनना शुभ और श्रृंगार का अहम हिस्‍सा माना जाता है। शास्‍त्रों के अनुसार चूड़ियां सिर्फ किसी महिला की सुंदरता ही नहीं बढ़ातीं,  बल्कि शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने का काम भी बखूबी करती हैं। चूड़ियां पहनने के कई  वैज्ञानिक महत्‍व हैं जिसे अधिकतर महिलाएं नहीं जानती। इनसे निकलने वाली आवाज मन के अलावा मस्तिष्‍क को शांत और सुकून देने में मदद कर सकती हैं। चूड़ियां शरीर के हार्मोनल लेवल को सुधारने का काम भी करती हैं इसलिए महिलाओं को शादी के बाद चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है। चूड़ियां पहनने के कई हेल्‍थ बेनिफिट्स हैं, चलिए जानते हैं चूड़ियों के विभिन्‍न लाभों के बारे में।

Also read: बच्चों के लिए घर पर बनाएं ‘रेनबो केक,’ जानिए सिंपल रेसिपी

स्‍टाइल को बढ़ाए

Health Benefits of Bangles
enhance style

साधारण सी कांच और सोने की चूड़ियां आपके स्‍टाइल को बढ़ाने में मदद करती हैं। उनकी सादगीपूर्ण सुंदरता किसी भी पोशाक में चार चांद लगा सकती हैं। किसी विशेष अवसर पर चूड़ियां आपके लुक की शोभा बढ़ा सकती हैं। जरूरी नहीं कि ट्रेडिशनल तरीके से चूड़ियों को पहना जाए। ड्रेस और ओकेजन के अनुसार आप इनका चुनाव कर सकते हैं।

एक्‍यूप्रेशर से इलाज

आयुर्वेद के अनुसार चू‍ड़ी कलाई पर विशिष्‍ट एक्‍युप्रेशर बिंदुओं पर प्रेसर डालने का काम करती हैं। ये बिंदु शरीर के विभिन्‍न ऑर्गेन और सिस्‍टम को आपस में जोड़ते हैं। माना जाता है कि कांच की चूड़ियां पहनने से ये बिंदु एक्टिव हो जाते हैं, जिससे ओवरऑल हेल्‍थ को फायदा पहुंच सकता है। एक्‍सपर्ट के अनुसार महिलाओं की कलाई में कई ऐसे एक्‍यूप्रेशर प्‍वॉइंट होते हैं जो उनके मानसिक तनाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं। नियमित रूप से चूड़ियां पहनने से ब्रेन संबंधित बीमारियों से निजात मिल सकती है। 

ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार

वैज्ञानिकों के अनुसार चूड़ियां पहनने से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ऐसा माना जाता है कि ये कई तरह के रोगों का जोखिम कम कर सकती हैं। इसके अलावा कई मामलों में ये ब्‍लड से संबंधित रोगों को ठीक करने में भी मदद कर सकती हैं।

ऊर्जा बढ़ाए

सोने, चांदी और कांच जैसी धातुओं से बनी चूड़ियां पहनने से सकारात्‍मक ऊर्जा उत्‍पन्‍न होती है। कांच की चूड़ियों की आवाज से घर और आसपास सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। चूड़ियां मन और मस्तिष्‍क को पॉजिटिव वाइब्रेशन देती हैं।

मूड में करे बदलाव

रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्‍व है। ब्राइट और वाइब्रेंट कलर हमारे मनोवैज्ञानिक स्‍वास्‍थ्‍य पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। कांच की चूड़ियां जीवंत और मूड को बेहतर बनाने व सकारात्‍मकता बढ़ाने की क्षमता रखती हैं। यदि आपको किसी तरह का तनाव या एंग्‍जाइटी है तो आप 2-3 चूड़ियां पहन सकते हैं। इससे आपके मूड में तेजी से बदलाव आ सकता है। 

मानसिक संतुलन

change the mood
change the mood

वैज्ञानिक तर्क के अनुसार चूड़ियां पहनने से महिलाओं का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। इसके अलावा ये मन में आ रहे बुरे विचारों को भी कम करने में मदद कर सकती हैं।

चूड़ियों के रंग का प्रभाव

चूड़ियों का रंग भी हमारे जीवन को प्रभावित कर सकता है। कलरफुल और वाइब्रेंट चूड़ियां मन को शांत करने में मदद करती हैं साथ ही विभिन्‍नों रंगों से हमारा भाग्‍य भी प्रभावित करती हैं।

लाल- ऊर्जा

नीला- बुद्धि

पर्पल- स्‍वतंत्रता

हरा- भाग्‍य

पीला- खुशी

नारंगी- सफलता

सफेद- नई शुरुआत

काला – शक्ति

सिल्‍वर- ताकत

गोल्‍डन- भाग्‍य