मल्टीग्रेन आटे में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए बनाने की विधि: Homemade Multigrain Flour
Homemade Multigrain Flour

ऐसे बनाएं घर पर सेहत से भरपूर मल्टीग्रेन आटा

घर के बने मल्टीग्रेन आटे की रोटी बहुत फायदेमंद होती है। आप इस आटे से सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि बहुत से चीज़ें बना सकते हैं।

Homemade Multigrain Flour: मल्टीग्रेन आटा, आजकल आपने कई विज्ञापनों में भी इसके बारे में देखा होगा। दुकानों में हर ब्रांड का मल्टीग्रेन आटा मिल जाता है। जब से लोग थोड़ा-सा फिटनेस और हेल्थ कॉनिशयस हो गए हैं, तब से मार्केट में इस मल्टीग्रेन आटे ने पकड़ जमा रखी है। आजकल डायबिटीज और वेट कंट्रोल के लिए यही आटा खाने की सलाह दी जाती है। ये पेट की परेशानियों को भी दूर करता है। बहुत बार ऐसा भी हुआ होगा कि आपने भी उस मल्टीग्रेन आटे के पैकेट की तरफ हाथ बढ़ाया होगा और वापस ये सोच कर रख दिया होगा कि नार्मल आटे से तुलना की जाए, तो ये काफी महँगा है| आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी पसंद के अनाज से मल्टी ग्रेन आटा किस तरह बना सकती हैं और रोटियों के अलावा इसे किन चीज़ों में इस्तेमाल कर सकती हैं। मल्टीग्रेन आटे के लिए आप गेहूं, रागी, मक्के का आटा, सोयाबीन, ज्वार और इसके साथ कुछ और अनाज भी ऐड कर सकते हैं, जो भी आपको पसंद हो। आपको इन्हें किस अनुपात में लेना है, जान लें।

यह भी देखे-गृहलक्ष्मी होमशेफ टीना आहूजा ने शेयर की 5 टेस्टी समर रेसिपीज़: Tasty Summer Recipes

सामग्री

400 ग्राम गेंहू

200 ग्राम मक्का

200 ग्राम ज्वार

100 ग्राम सोयाबीन

100 ग्राम रागी

विधि

इन सबको अच्छे से साफ़ कर के धो लें। फिर धूप में 3-4 दिन तक सुखाएं। जब ये सारे अनाज अच्छे से सूख जाएं, तो इन सबको एक भारी तले वाली कढ़ाही में एक साथ भून लें। नार्मल टेंपरेचर  में आने के बाद इसे पीस लें। आज कल मार्केट में पोर्टेबल आटा चक्की आ गई हैं, जिनकी हेल्प से आप घर पर ही शुद्ध आटा तैयार कर सकतें हैं |

घर के बने मल्टीग्रेन आटे की रोटी बहुत फायदेमंद होती है। आप इस आटे से सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि बहुत से चीज़ें बना सकते हैं।

आटा तो बन कर तैयार है। आइए अब जानते हैं ये सारे अनाज अपने आप में कितने पोषक तत्वों से भरपूर हैं और इन्हें  रोटी के अलावा भी अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है |

Multigrain Flour: गेहूं

Homemade Multigrain Flour
Multigrain Flour-Wheat

भारतीय घरों में ज्यादातर गेहूं की रोटी ही खाई जाती है| ये काफी हल्का अनाज होता है और आसानी से पचाया जा सकता है। इसमें बहुत से पोषक तत्त्व होते हैं जैसे कि फाइबर, बोरोन, आयरन, कॉपर और सल्फर, जो हमारे मेटाबोलिज्म को काफी स्ट्रॉंग रखता है। गेहूं हमारे खून को साफ़ रखने में भी मदद करता है। गेहूं को ही दरदरा पीस कर दलिया बनाया जाता है, जो काफी पौष्टिक होता है।

ज्वार

Jawar
Multigrain Flour-Jawar

 ये आपकी पाचन क्रिया को एक्टिव बनाये रखता है। वेट लॉस के बारे में सोच रहे हैं तो भी ज्वार का साथ आपको जल्द ही फिटनेस की तरफ ले जाएगा। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों की भरपूर मात्रा में होता है। ये ब्लड शुगर, ब्लड सर्कुलेशन और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप रोटी के अलावा लड्डू, उपमा, इडली, डोसा और पैनकेक बनाने में भी यूज़ कर सकते हैं।

रागी

Raagi
Multigrain Flour-Raagi

आयरन, फाइबर, एमिनो एसिड,एंटी ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम से भरपूर रागी हड्डियों के लिए, ब्लड शुगर के लिए और वेट लॉस के लिए बेस्ट मानी जाती है। इसे आप इडली,पैनकेक, डोसा, चीला, और रोटी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

मक्का

Corn
Corn Flour

मक्के का आटा आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है और साथ ही ये ग्लूटेन फ्री भी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

सोयाबीन

Soyabean Seeds Flour
Soyabean Seed

सोडियम, आयरन और पोटैशियम से भरपूर सोयाबीन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। सोयाबीन सलाद भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये काफी टेस्टी और हेल्दी होता है।