पुष्पा राज के लुक को देख फैन्स हुए हैरान: Pushpa 2
Pushpa 2 The Rise

Pushpa 2: पुष्पा की धमाकेदार प्रसिद्धि के बाद अब मेकर्स अपने दर्शकों के लिए पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है जिसमें अल्लू अर्जुन का ये रूप देख सब हैरान ही रह गए। उनके एक हाथ में पिस्तौल है तो दूसरे में नेल पेंट लगा हुआ है और उनका चेहरा बेहद आकर्षक लग रहा है। साड़ी पहने गहनों के साथ अल्लू का एकदम अलग अवतार देखने को मिलता है। इस पोस्टर को अल्लू अर्जुन ने # पुष्पा 2 द रूल बिगिन्स कैप्शन के साथ शेयर किया है। जिसके बाद फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है।

Pushpa 2: पुष्पा कहा है?

तरन आदर्श ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पुष्पा को सभी ढूंढते नजर आ रहे हैं और सबको लगता है कि पुष्पा मर चुका है लेकिन उसके चाहने वाले कहते हैं कि वो ज़िंदा है। ये वीडियो फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इस वीडियो के बाद फैंस भी अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आयी है। उनके इस लुक को देख फैन्स अलग अलग कयास लगा रहे हैं।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...