ब्राइडल मेहंदी लगवाने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें: Bridal Mehndi Do’s and Don'ts
Bridal Mehndi Do’s and Don'ts

मेहंदी लगाने से पहले हाथ पर लगे यह चीज एक हफ्ते तक नहीं उतरेगा रंग : henna styling tips

अगर आप मेहंदी का कोन घर पर बना सकते हैं और उसका इस्तेमाल करें तो वह फायदेमंद होती है लेकिन घर पर बनाई हुई मेहंदी जल्दी से नहीं रचती है।

Mehndi Application Tips: त्योहार हो या शादी-ब्याह का सीजन, हर महिला मेहंदी लगवाने बहुत ही ज्यादा पसंद करती है। वैसे भी ऐसे मौकों पर मेहंदी लगाने को शुभ भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप मेहंदी का कोन घर पर बना सकते हैं और उसका इस्तेमाल करें तो वह फायदेमंद होती है लेकिन घर पर बनाई हुई मेहंदी जल्दी से नहीं रचती है। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। यह टिप्स रंग लाने का काम करती हैं। आइये आपको बताते है।

Also read : अनारकली, स्‍ट्रेट सूट की बढ़ेगी खूबसूरती, ट्राय करें हैवी डिजाइन इयररिंग्‍स

जब मेहंदी लगाई तो करें यह काम

जब जब आप मेहंदी लगाते हैं और मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है तो ऐसे में आपको थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत होती है। इसके लिए आप निम्नलिखित टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

नीलगिरी के तेल का करे इस्तेमाल

Mehndi Application Tips
neelgiri oil on henna

नीलगिरी का तेल हाथों को गर्म करने में मदद करता है जिसकी वजह से मेहंदी का रंग बहुत ही अच्छा चढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप मेहंदी लगाने से पहले हाथ धोकर उस पर नीलगिरी का तेल लगा लेते हैं तो इसे मेहंदी का रंग बहुत ही ज्यादा गहरा चढ़ता है। कई लोग लॉन्ग का तेल लगाकर भी मेहंदी लगवाते हैं लेकिन अगर आप मेहंदी लगाने के बाद लौंग के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है और मेहंदी लगाने से पहले नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

ध्यान रखने वाली बात यह होती है कि सरसों का तेल या फिर कोई भी ऐसा गाड़ा तेल नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से मेहंदी और हाथों के बीच तेल आ जाता है और मेहंदी का रंग बिल्कुल भी नहीं चढ़ता है।

मेहंदी लगाने से पहले यह चीज बिल्कुल ना लगाए

tips before applying henna
tips before applying henna

जब आप मेहंदी लगाते हैं तो उससे पहले हाथों पर कोई भी गाढ़ी क्रीम नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से मेहंदी का रंग बिल्कुल भी ठीक तरह से नहीं चढ़ता है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि कहीं किसी वजह से आपके हाथ में किसी तरह की चिकनाई नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो मेहंदी का रंग बिल्कुल भी नहीं चढ़ता है। जब आप मेहंदी लगाने बैठते हैं तो आपको अपने हाथों को अच्छी तरह से धोकर ही मेहंदी लगवानी चाहिए।

मेहंदी लगाने के बाद इन टिप्स को करें फोलो

tips after applying henna
tips after applying henna

जब आपके हाथों में मेहंदी लगी हुई होती है तो आप इस टिप्स को आजमा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाता है। आपको तवे पर थोड़ी सी लॉन्ग ड्राई रोस्ट करनी है और उसके धुएं से अपने हाथ की सिकाई करनी है। ऐसा करने से मेहंदी का रंग बहुत ही ज्यादा अच्छा आता है। आप इसे मेहंदी लगे होने के समय कर सकते हैं। ऐसा करने से धुएं की वजह से मेहंदी का रंग और भी ज्यादा गहरा हो जाता है।

इसी के साथ-साथ मेहंदी लगे होने पर आप नींबू और शक्कर का घोल भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से मेहंदी चिपकती रहेगी और मेहंदी का रंग बहुत ही अच्छा चढ़ता है, परंतु यह ध्यान रखें कि नींबू का रस कुछ ही बूंद डालनी होती है। अगर आप ज्यादा ले लेते हैं तो ऐसा करने से मेहंदी का रंग हल्का हो जाता है।

मेहंदी को हटाने के बाद इन टिप्स को करें फॉलो

tips after removing henna
tips after removing henna

अगर आपकी मेहंदी का रंग ज्यादा गहरा नहीं आया है तो आप इसके लिए दर्द निवारक बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उसे अपने हाथों पर लगा ले और इससे कुछ ही घंटे में मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है, परंतु यह ध्यान रखें की बहुत ज्यादा बाम नहीं लगानी चाहिए नहीं तो हाथों में जलन भी हो सकती है। जब आप केमिकल वाली मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं तब आपको हाथ पर कोई भी बाम नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से रिएक्शन हो सकता है और केमिकल मेहंदी का रंग अपने आप ही गहरा हो जाता है।

मेहंदी रचने के बाद कम से कम 5 से 6 घंटे तक साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है।

अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो आपकी मेहंदी का रंग बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है और आपके हाथ भी उतने ही ज्यादा सुंदर लगते हैं।