White Paint on Walls
White Paint on Walls

White Paint on Walls: कहते हैं घर वही है जहां आपका दिल है। यह आपकी उपस्थिति, आपकी हंसी, आपके आंसू को उसे एक पर्सनल टच देते हैं। अपने घर को सजाने में हम कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। यह आपका अपना व्यक्तित्व है जो आपके घर से प्रतिबिंबित होता है। चाहे वह हमारा हो या किसी और का, यह उतना ही महत्वपूर्ण है। आम व्यक्ति ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घर को खास अंदाज में सजाना पसंद करते हैं। उनके घर में ना केवल लक्जरी के सभी सामान मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, अधिकतर सेलेब्स अपने घर की दीवारों पर व्हाइट पेंट करवाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण-

Also read : Celebrity Home- इन स्टार्स के घर में है स्पेशलिटी का तड़का, देख इंसाइड फोटोज

यूं तो लोग व्हाइट कलर को बेहद आम समझते हैं, लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो यह एक ऐसा कलर है, जो किसी भी अन्य कलर के साथ आसानी से मिक्स हो जाता है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड हस्तियों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को देखते हैं तो आपने उनके ऑल व्हाइट होम को जरूर नोटिस किया होगा। बॉलीवुड किंग खान के घर के अधिकतर हिस्सों में व्हाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह मसाबा गुप्ता के घर को भी व्हाइट पेंट किया गया है। इसी तरह, कियारा आडवाणी, जॉन अब्राहम ऋतिक रोशन, परिणीति चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडीज के घर का पेंट भी व्हाइट है।

जब भी हम इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड स्टार्स के घर को देखते हैं तो उनके बिग हाउस को देखकर बस देखते ही रह जाते हैं। आपको शायद अहसास ना हो, लेकिन उनके घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाने में व्हाइट कलर का खासा हाथ होता है। जी हां, व्हाइट पेंट एक ऐसा पेंट है, जिसे अगर दीवारों पर लगाया जाए तो इससे छोटा घर भी बड़ा दिखने लगता है। ऐसे में जहां बॉलीवुड स्टार्स का घर पहले से ही बिग होता है तो इससे उनका घर और भी ज्यादा लक्जरिश नजर आता है। इतना ही नहीं, व्हाइट पेंट के कारण नेचुरल सनलाइट भी अधिक रिफलेक्ट करती हैं और इससे घर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।

हर बॉलीवुड स्टार की होम इंटीरियर को लेकर अपनी अलग च्वॉइस होती है। ऐसे में हर कलर उनकी पसंद के अनुसार फिट नहीं बैठता है। लेकिन आप चाहे मॉडर्न स्टाइल में घर सजाना चाहे या फिर कंटेपरेरी लुक में, व्हाइट पेंट हर लुक में अच्छा लगता है। इसे किसी भी स्टाइल के इंटीरियर के साथ आसानी से मिक्स एंड मैच किया जा सकता है। व्हाइट कलर उन्हें एक सूदिंग अहसास करवाता है। घर में हर कोई कंफर्टेबल फील करना चाहता है। ऐसे में व्हाइट पेंट बॉलीवुड स्टार्स को भी रिलैक्सिंग फील करवाता है।