भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बारे में तो आप जानते ही होंगे इसके साथ ही आप यह भी जानते होंगे कि उनका बंगला एंटीलिया किसी महल से कम नहीं है। जी हां अगर हम उनके घर को बंगला यह सिर्फ एक घर बोले तो यह काफी नहीं होगा। मुकेश अंबानी का घर भले ही दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान बंगलों में गिना जाता है। लेकिन हमारे बॉलीवुड के चाहिता स्टार्स के बंगले भी किसी महल से कम नहीं है। जहां एक ओर बॉलीवुड अपनी मूवीस के लिए जाना चाहता है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सितारे अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

 

इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्टार्स के घर की इंसाइड फोटोज लेकर आए हैं जिनका घर सिर्फ घर नहीं बल्कि महल है। इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बंगले मुकेश अंबानी के बंगले को भी मात देते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह बॉलीवुड के किंग खान जैसे कई मशहूर हस्तियों के नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों के बंगले की इंसाइड फोटोज:

 

शाहरुख खान

बॉलीवुड हस्तियों के खूबसूरत घरों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का है। गौरतलब है कि शाहरुख खान को कुछ लोग रोमांस किंग के नाम से भी जानते हैं तो वहीं इनके घर में शाही अंदाज़ झलक झलक दिखाई देता है। आपको बता दें कि शाहरुख खान के बंगले का नाम उन्होंने मन्नत रखा है जोकि मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घरों में से एक है। किंग खान का यह महल लगभग 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है जिसमें बॉक्सिंग रिंग, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और मिनी थियेटर भी है। शाहरुख खान के बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है।

 

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन को आप बखूबी जानते होंगे इसके साथ आप यह भी जानते होंगे कि अमिताभ बच्चन का नाम बॉलीवुड के हाईएस्ट पैड सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार है। साथी अमिताभ बच्चन के घर की बात की जाए तो उनका घर भी किसी महल से कम नहीं है। उनके इस बंगले का नाम है जलसा जिसकी कीमत 160 करोड रुपए है। अमिताभ बच्चन मुंबई के जुहू बीच स्थित इस बंगले में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। बता देती अमिताभ बच्चन के मुंबई में ही तो घर है एक जलसा और दूसरा प्रतीक्षा।

सैफ अली खान

पटौदी खानदान के नवाब की नवाबी के तो आपने बहुत कैसे सुने होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान की। जो हमेशा ही अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में शुमार रहते हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान और उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के बांद्रा में फ्यूचर हाइट्स में रहते हैं। इनका यह घर किसी महल से कम नहीं है। साथ ही आप यह जानकर सबसे ज्यादा हैरान होंगे की सैफ के पटौदी पहले इसकी कीमत 750 करोड़ रुपए है।

सलमान खान

देश के भाई जान और बॉलीवुड की जान यानी सलमान खान। यह नाम तो आपने सुना ही होगा आज सलमान खान को बच्चा बच्चा जानता है। आपको बता दें कि सलमान खान का घर भी किसी महल से कम नहीं है। दबंग सलमान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। 150 एकड़ में फैले हुए सलमान के इस महल में किसी भी चीज की कमी नहीं है। सलमान खान की सपाट मेंट की कीमत लगभग 209 करोड रुपए है। साथ ही सलमान खान का यह मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है।

अक्षय कुमार

सबसे स्पेशल घरों की लिस्ट में अगर खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम नहीं है तो वह लिस्ट अधूरी है। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार का बंगला जुहू बीच के किनारे स्थित है यहां अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अक्षय कुमार के घर की स्पेशलिटी है की यहां से अरेबियन समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। साथ ही घर के कीमत की बात की जाए तो खिलाड़ी के घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपए है। साथिया आपको एक और बात बता देगी अक्षय कुमार ने हाल ही में चार चार करोड़ के चार अपार्टमेंट एक साथ खरीदे हैं। उनके घर को देखकर साफ जाहिर होता है कि अक्षय कुमार एक आलीशान लाइफस्टाइल जीते हैं।

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com