घर की दीवारों के लिए चुने ये रंग, महसूस होगी खुशहाली और शान्ति: Color for Wall Idea
Home Color for Wall

Color for Wall: घर की दीवारों के लिए रंगों का चुनाव ऐसा हो कि बाद में आपको किसी तरह का अफसोस न हो। क्योंकि दीवारों पर रंग बहुत जल्दी नहीं बदले जाते और न ही उन्हें आसानी से हटाया जा सकता। घर में हर चीज़ की तरह दीवारों का रंग भी बहुत मायने रखता है। क्योंकि कई रंग ऐसे होते है जो हमें उदास और चिड़चिड़ा महसूस करवाते हैं। वहीं कुछ रंग ऐसे होते हैं जिनको देख कर मन को शांति और खुशहाली मिलती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इनका चुनाव करते हुए ध्यान रखें। वैसे आजकल बेहद डिफरेंट टाइप के पेंट ट्रेंड में है आईए जानिए-

रानी पिंक

Color for Wall Idea
Magenta Pink

आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग लाइट पिंक अपने घरों में करवा लेते है। लेकिन घर को अलग लुक देना है। तो आप रानी पिंक कलर को अपने घरों की दीवारों के लिए चुन सकते हैं। रानी पिंक कलर अगर आप घर में करवाते है तो ये कलर घर में ऊर्जा को प्रदान करता है। साथ ही घर को देखकर एक मजबूती महसूस होती है। इसे चाहे आप ड्राइंग रूम में करवाए या फिर बाथरूम में। ये कलर सभी जगह आकर्षित लगता है।

क्रीम और सफेद रंग

ये दोनों रंग घर को एक नैचुरल लुक देते है। इन्हे आप किसी भी कमरे या डाइगरूम में करवा सकते है। क्योंकि ये रंग हर जगह सुंदर लगते है। साथ ही इनमें आप किसी भी तरह का फर्नीचर लगा सकते है। इन पर फर्नीचर के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है। सभी फर्नीचर जंच जाते है।

हरा रंग

Green Color
Green Color

यदि आपको घर को सिंपल और सोबर लुक देना है तो हरा पेंट एक अच्छा ऑप्शन है। ये रंग घर में ताजगी और घर के बड़ा होने का एहसास कराता है। हरे रंग के पेंट में बहुत सारे शेड्स आते है। लेकिन ये आप पर डिपेंड करता है कि आप हरे रंग में किस तरह के शेड्स चुनते हैं। क्योंकि कई लोगों को हल्के या गहरे रंग पसंद होते है। यहां आप अपनी पसंद के हिसाब से रंग चुन सकते हैं।

ऑरेंज कलर पेंट

orange color
घर की दीवारों के लिए चुने ये रंग, महसूस होगी खुशहाली और शान्ति: Color for Wall Idea 8

ओरेंज कलर को भी काफी लोग पसंद कर रहे है क्योंकि इस रंग में रंगी दीवारें ताजगी और ऊर्जा से भरी नजर आती हैं। इसे कई लोग कंट्रास्ट में भी करवाते है, जिसमें एक दीवार पर ऑरेंज कलर और बाकी दो दीवारों पर अलग कलर। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो पूरी दीवार पर ऑरेंज कलर करवाना पसंद नहीं है ऐसे में आप ऑरेंज कलर को दीवारों पर हाईलाइट करवा सकते है। जैसे घर में कोई स्पेशल कोना है या फिर घर की कोई एक दीवार को आकर्षित बनाना है तो आप ऑरेंज कलर का इस्तेमाल करें।

आइवरी कलर

सफेद और काले रंग को चुनना अच्छा है। दीवारों में दोनों रंगों का तालमेल काफी अच्छा लुक देगा। तो आप पूरे घर या सिर्फ ड्राइंग रूम को भी इन दो रंगों से सजा सकते है। उसी को देखते हुए आप फर्नीचर को सफेद लुक दें सकते हैं। हो सके तो सिर्फ ड्राइंग रूम को ही थीम दें इससे आपकी ब्लैक और व्हाइट रंग की एक थीम बन जाएगी।