C Letter Mehndi Design

C अक्षर वाला कोई खास है, तो उसके अक्षर की मेहंदी लगाएं

मेहंदी लगाने का अगर आप बहाना ढूंढ रहे हैं तो एक बार C अक्षर से बने इस तरह के डिजाइन को जरूर ट्राई करें। ये डिजाइन काफी सिंपल और खूबसूरत हैं।

C Letter Mehndi Design : हमारे देश में मेहंदी का खास महत्व है। सुहागने इसे सुहागन का प्रतीक मानती हैं, तो वहीं लड़कियां इसे हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली कला। कुछ महिलाएं इसे शौकिया अंदाज में लगाना पसंद करती है। हर किसी की नजरों में मेहंदी का अलग-अलग महत्व होता है, लेकिन इसका रंग सभी के हाथों पर एक जैसा। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी के रंगों से प्यार करते हैं, तो इस शादी के सीजन इसे अपने हाथों पर जरूर सजाएं। अगर आप अक्षर से बनने वाली आसान सी मेहंदी पसंद करते हैं, तो आज हम आपको इस लेख में ‘C’ लेटर से बनने वाली मेहंदी के कुछ सिंपल और अनोखे डिजाइन बताने जा रहे हैं, जिसे हाथों पर सजाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इन खास डिजाइन के बारे में-

C अक्षर से हाथों पर बनाएं चांद

हाथों पर C अक्षर को आप चांद का आकार दे सकते हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। आप बस सिंपल सा सी बनकर इसे थोड़ा सा चांद का लुक दें। खासतौर पर ईद के मौके पर आप इस तरह के डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर लाग सकते हैं। वहीं, अगर आपका नाम चांद, चांदनी जैसा है, तो इसे जरूर अंकित कीजिए। यह आपके नाम की तरह आपके हाथों की चमक भी बढ़ाएगा।

C अक्षर से कलाई पर बनाएं ये डिजाइन

सिंपल और बेहतर लुक के लिए आप कलाई पर C अक्षर की मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इसके बगल में Love लिखकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। अगर आपके पार्टनर, बच्चे या फिर आपका नाम C से शुरू होता है, तो आप इस तरह के डिजाइन को हाथों पर जरूर ट्राई करें।

खूबसूरत डिजाइन के लिए C अक्षर को ऐसे सजाएं

फूल-पत्तियों से प्यार रखने वाले लोगों के लिए C अक्षर से बना यह डिजाइन काफी खास हो सकता है। यह डिजाइन बेहद ही आसान है। इसमें आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। इस डिजाइन को आप अपनी हथेली या फिर कलाई पर किसी भी जगह लगा सकते हैं।

C लेटर से बनाएं फूलों की माला

C अक्षर के डिजाइन में बनी यह फूलों की माला काफी खूबसूरत मेहंदी डिजाइ हो सकती है। इस डिजाइन को आप अपने हाथों की कलाई पर ब्रास्लेट लुक भी दे सकते हैं। ऐसे में आप एक बार इसे अपने हथेली और कलाई पर लगाने की कोशिश जरूर करें।

C से सजाएं उंगलियां 

यह डिजाइन C अक्षर से बना काफी सिंपल डिजाइन है। इस तरह का डिजाइन उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें मेहंदी लगाने में रुचि नहीं है लेकिन फिर भी शगुन के लिए हाथों पर थोड़ा सा लगाना जरूरी है। ऐसे में आप इस तरह के डिजाइ लगा सकते हैं। 

मेहंदी के इन खास डिजाइन को आप अपने हाथों पर आसानी से लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इस तरह के डिजाइन को लगाने में परेशानी हो रही है, तो मेहंदी डिज़ाइनर की मदद ले सकते हैं। 

Leave a comment