B अक्षर से इतनी खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स बनाएं
जी हाँ, आसान तरीके से मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप अंग्रेजी के कुछ अक्षर चुन सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको B अक्षर से बनने वाले सिंपल मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे।
B Letter Mehndi Design: कई महिलाएं मेहंदी लगाने की शौकीन होती हैं। ऐसे में वे हर एक छोटे-मोटे तीज-त्यौहार पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही अधिकतर महिलाओं को अपने हाथों पर ऐसे डिज़ाइन लगाना पसंद होता है, जो हाथों पर आसानी से बन जाए। खासतौर पर ऐसी महिलाएं जिन्हें मेहंदी लगाना सही से नहीं आता है। अगर आप भी मेहंदी लगाने में थोड़ा नासमझ हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे सिंपल टिप्स बताएंगे, जिससे आप मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन को अपने हाथों पर आसानी से बना सकते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तो परेशान न हों। इसके लिए आपको इंग्लिश के कुछ पसंदीदा अक्षर चुन लें। इसके बाद इसे अपने अनुसार एक बेहतर शेप दे सकते हैं। ये अक्षर अगर आपके नाम से या फिर आपके पार्टनर के नाम से शुरू होता है, तो यह आपके लिए और अधिक खास हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको B अक्षर से शुरू होने वाले कुछ खास और सिंपल डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे हाथों पर बनान बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
‘B’ से बना सकते हैं इस तरह का डिज़ाइन
मेहंदी से आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ सकती है। अगर आप B से कुछ अलग डिज़ाइन बनाना चाहते हैं, तो इस तरह का डिज़ाइन ट्राई कर सकते हैं। यह आपकी कलाई को काफी आकर्षक लुक दे सकता है। वही, इस खास डिज़ाइन को आप अपनी हथेलियों पर भी बना सकते हैं।
क्लासी स्टाइल में बनाएं ‘B’ का मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने हाथों पर थोड़ा गाढ़ा बी के डिज़ाइन की मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो आप इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना सकते हैं। यह आपकी हथेली की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। यह आपके हाथों को थोड़ा क्लासी लुक दे सकता है।

फूलों से सजाएं ‘B’ का मेहंदी डिजाइन
फूल-पत्तियों से अगर आपको अधिक प्यार है, तो आप इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना सकते हैं। बी से बनने वाले इस डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर बहुत ही आसानी से अंकित कर सकते हैं। इसके चारों ओर बना बेल काफी क्लासी लुक दे सकता है।

डॉट और दिल से सजाएं ‘B’ डिज़ाइन की मेहंदी
बी के साथ अगर आप अपने हाथों पर दिल भी बनाना चाहते हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। इसका लुक काफी परफेक्ट नजर आ सकता है। खासतौर पर इस तरह के डिज़ाइन से आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। अगर आपके पार्टनर का नाम बी से शुरू होता है, तो इसे अपने हाथों पर जरूर ट्राई करें।

हल्के डिज़ाइन के लिए ये ट्राई करें
अगर आप मेहंदी के डिज़ाइन को ज्यादा बोल्ड नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरह के छोटे-छोटे डिज़ाइन को अपने हाथों के किसी कोने पर सजा सकते हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा भी सकता है। साथ ही इस तरह के डिज़ाइन का लुक दूसरों से थोड़ा हटकर नजर आ सकता है।

बी से शुरू होने वाले इस तरह के डिज़ाइन आप अपने हाथों पर बना सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने के बाद कुछ समय तक अपने हाथों को पानी से न धोएं। इससे मेहंदी का रंग अच्छे से उभरकर सामने नहीं आता है।
