Randeep Hooda Wedding Reception: न्यूली मेरिड कपल रणदीप हुडा और लिन लैशराम, जिन्होंने हाल ही में पारंपरिक मणिपुरी रीतिरिवाज के साथ शादी की। शादी के बाद की शानदार तस्वीरे फैंस को मंत्रमुग्ध कर रही हैं, जिसमें कपल पारम्परिक पोशाक में देखा गया है।
मुंबई में होगा ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन
यह कपल 11 दिसंबर को मुंबई में अपने फिल्मी दुनिया के फ्रेंड्स और फेमिली को ग्रैंड रिसेप्शन देने के लिए तैयार है। मुंबई में कई दोस्तों को इसके लिए इनवाइट किया गया है, जो कपल की अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जिम्मेदारी को दिखाता है। ग्रैंड रिसेप्शन में सिर्फ़ उन लोगों को बुलाया गया है जिन्होंने रनदीप और लिन के साथ मुंबई में काम किया है। इसके अलावा लिन के करीबी दोस्त और फेमिली रिसेप्शन के लिए मणिपुर से मुंबई आयेंगे। रिसेप्शन में भी कपल अपनी मणिपुरी सांस्कृतिक ड्रेस ही केरी करेंगे।
29 नवंबर को मणिपुर में हुई शादी
रनदीप और लिन की शादी 29 नवंबर को इम्फाल में मणिपुरी परंपराओं की खूबसूरती के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर रणदीप और लिन ने मणिपुरी पोशाकें पहनकर शोभा बढ़ाई। दोनों की फेरे लेते समय एक पल के लिए भी चेहरे से मुस्कान नहीं छूटी। उनका परिवार स्थानीय रीति-रिवाजों से समान रूप से प्रभावित था। उन्होंने न केवल शादी के दौरान बल्कि मंदिर के दर्शन के लिए भी डिजाइनर कपड़ों के बजाय पारंपरिक पोशाकों को अपनाना चुना। लिन ने मुंबई से लहंगे खरीदे थे लेकिन उन्हें कभी अपने बैग से नहीं निकाला। समारोह के इमोशनल टच ने रणदीप की मां को गहराई से प्रभावित किया, शादी के दौरान उनकी आंखों में आंसू थे।
