छात्र राजनीति को दर्शाती ये फिल्में क्यों देखें: Political Based Movies
Political Based Movies

Political Based Movies: राजनीति शब्द के बारे में सुनकर हमारे मन में कई तरह के चेहरे घूमने लगते हैं। कई पार्टियों के नाम और उनसे जुड़े उनके चिन्ह भी याद आते हैं। राजनीति विषय ही ऐसा है जो हमारे मन में कोतुहल पैदा कर देता है, हो भी क्यों न ये विषय प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा जो हुआ है। हम अपने जीवन में किसी न किसी राजनैतिक घटना को बड़े पर्दे पर ज़रूर देखना चाहते हैं। इसका कारण ये है कि ये घटनाएं हमारे पसंदीदा राजनेता से जुड़ी होती हैं। जो कि बेहद पसंद की जाती हैं। फिर अगर बात कॉलेज राजनीति की हो तब तो अलग ही माहौल रहता है। छल और मात का ये खेल किसे पसंद नहीं आता। आप भी इस विषय को काफी पसंद करते होंगे, तो जानिए उन कॉलेज राजनीति पर आधारित फिल्मों के बारे में जिन्हें एक बार देखना तो बनता है।

1) हासिल

Political Based Movies
Haasil

फिल्म हासिल में छात्र राजनीति को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कॉलेज में पनपते प्रेम और राजनीति के प्रभाव को दर्शाया गया है। इरफ़ान खान , जिमी शेरगिल, हृषिता भट्ट, राजपाल यादव और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी ये कहानी बेहद पसंद की गयी थी। फिल्म 2003 में आयी थी जिसका निर्देशन तिग्मांशु धुलिया ने किया था। अभिनेता इरफ़ान खान को बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

2) युवा

Political Based Movies
Political Based Movies-Yuva

फिल्म ‘युवा’ राजनीति से संबंधित वो फिल्म है जिसमे काफी दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। युवा में छात्र राजनीति को दिखाया गया है। कैसे एक युवा जो कि राजनीति में शामिल है वो एक बड़े नेता में बदलना चाहता है। 2004 में आयी इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। अनुराग कश्यप ने फिल्म को लिखा था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विवेक ओबरॉय, अजय देवगन , रानी मुखर्जी , करीना कपूर , विजय राज, ओम पुरी और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकार थे। फिल्म की कहानी के साथ अभिनय भी काफी पसंद किया गया था।

3) आरक्षण

aarakshan
aarakshan

‘आरक्षण’ एक बेहतरीन फिल्म है। जो समाज में पिछड़े वर्ग की अवस्था और उनकी ज़रूरत पर बात करती है। छात्र राजनीति और सामाजिक सोच को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ,मनोज बाजपाई, दीपिका पादुकोण , सैफ अली खान और प्रतीक बब्बर जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जिनका अभिनय आपको बांधे रखता है। आरक्षण 2011 में रिलीज़ हुई थी जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी।

4) हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी

hazaron khwahishein aisi
छात्र राजनीति को दर्शाती ये फिल्में क्यों देखें: Political Based Movies 6

‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ फिल्म में युवाओं की सोच और उनके लक्ष्य को पाने की अभिलाषा को दिखाया गया है। विचारधाराओं में धराशाही होता प्रेम और बदलती ज़िन्दगी को जिस तरह से दर्शाया गया है वो सराहनीय है। फिल्म 2005 में रिलीज़ हुई थी। के के मेनन, शाइनी आहूजा और चित्रांगदा सिंह, सौरभ शुक्ला और राम कपूर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया था।