Indian Political Movies: हिंदी सिनेमा ने कई दशकों से विश्व को कई ऐसी फिल्में दिन, जिन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सबके सामने लाकर रख दिया। विश्व में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाली इंडस्ट्री के तौर पर भी भारतीय सिनेमा अपना डंका बजा चुका है, ऐसे के बॉलीवुड में अब तक लगभग हर जॉनर की फिल्मे बनी हैं। भारत की फिल्म इंडस्ट्री ने कई थ्रिलर, रोमांस, हॉरर, एक्शन, आर्ट और ड्रामा की ऐसी फिल्में भी दीं जिन्होंने भारत की फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया में पहचान दिलाई।
हाल ही में भारतीय सिनेमा जगत की बेहतरीन फिल्म RRR के गाने नाटो नाटो और डॉक्यूमेंट्री एपीफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर से नवाजा गया। अभी तक भारत ने राजनीति पर भी कई हिट तो कई फ्लॉप फिल्मे दीं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं एक बेहद खास लिस्ट, जिसमे शुमार हैं बॉलीवुड की अब तक की पॉलिटिक्स आधारित टॉप टेन फिल्मे। भारतीय राजनीति के अलग अलग कालखंडो, अलग अलग व्यक्तित्वों और अलग अलग राजनीतिक परिस्थितियों पर कई फिल्मों का निर्माण हुआ। आइए आज जानते हैं, एक से दस तक के अंक पर कौन सी फिल्म ने कौन सा स्थान प्राप्त किया।
बॉलीवुड की 10 सुपर हिट पॉलिटिकल बैकग्राउंड की फिल्में
थलाइवी

तमिल नाडु की पूर्व मुख्यमंत्री अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता जी के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बायोपिक्स में से एक है। मशहूर फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत के दमदार और मजबूत अभिनय ने थलाइवी के किरदार के साथ पूर्ण न्याय किया। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
दा कश्मीर फाइल्स
कश्मीरी पंडितों के साथ कश्मीर में हुई बर्बरता को दर्शाती यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में शुमार है। बता दें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी जैसे तमाम दिग्गज अभिनेताओं के साथ बनाई गई यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की दर्द की दास्तां को व्यक्त करती है। दर्शन कुमार का बेहतरीन अभिनय और अंत में उनकी क्लाइमैक्स स्पीच कश्मीर की तत्कालीन परिस्थितियों पर सबको सोचने पर विवश कर देती है। इस फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया तथा पल्लवी जोशी को इस मूवी के लिए नेशनल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
आंधी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुमार है हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्म आंधी। कथित तौर पर यह फिल्म इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित थी, जिस कारण से इसे सन 1975 में रिलीज नहीं होने दिया गया। बाद में जब इंदिरा सरकार गिरी तो इस फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दी गई थी।
किस्सा कुर्सी का
सन 1977 में रिलीज हुई यह कॉमेडी फिल्म उन दिनों अपने सटायर के कारण बहुत ज्यादा पसंद की गई थी। इंदिरा गांधी और संजय गांधी के बीच कुर्सी की कश्मकश की कहानी को दर्शाती इस फिल्म को बाद में भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह भी है, कि इस फिल्म के निर्माता भी एक राजनेता और सांसद अमृत नहाता थे।
नायक
इस लिस्ट में पांचवी रैंक पर शुमार है अनिल कपूर और अमरीश पुरी स्टारर फिल्म ‘ नायक’। बता दें इसमें एक पत्रकार शिवाजी (अनिल कपूर) को मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश पुरी) के लाइव इंटरव्यू का चांस मिला, जिसमे सबूतों और तथ्यों के साथ शिवाजी ने चौहान की बोलती बंद कर दी। बाद में बलराज ने शिवाजी को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया, जिसके बाद सिर्फ 24 घंटे के वक्त में अनिल कपूर ने शहर में क्राइम और क्रिमिनल्स की लंका लगा दी। इस फिल्म में लोकतंत्र की ताकत को दर्शाया गया है, जिस कारण ये आम जनमानस द्वारा बहुत पसंद की गई थी।
मैडम चीफ मिनिस्टर

मैडम चीफ मिनिस्टर कथित तौर पर भारतीय राजनीति की सर्वाधिक सशक्त महिला राजनेताओं में गिनी जाने वाली मायावती की कहानी के रूप में दिखाई गई है। इस फिल्म में दलित समाज की दबी कुचली एक लड़की राजनीति में अपने गुरु के मार्गदर्शन में प्रवेश करती है और फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनकर अपने समाज का भला करती है। हालांकि इस फिल्म में ऐसे भी कई तथ्य थे जो कभी मायावती के जीवन में नही घटे, जो इस फिल्म की असल कहानी से छेड़छाड़ को दर्शाती है। और यही कारण है इस फिल्म को पूर्णतः सत्य नही कहा जा सकता।
एक्सीडेंटल प्राइम मिनसिटर
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की जीवन यात्रा को दिखाती इस फिल्म को रिलीज होने से पहले काफी विरोध झेलना पड़ा था। अनुपम खेर की बेहतरीन एक्टिंग का करिश्मा था कि उनके बोलने, ओर चलने के ढंग वाकई मनमोहन सिंह से मेल खाता था। इस फिल्म को संजय बारु की किताब के आधार पर बनाया गया था।
ताशकंत फाइल्स
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की रहस्यमयी मृत्यु के पीछे रची गई राजनैतिक षड्यंत्रों की कड़ी को जोड़कर इस फिल्म का निर्माण की गया। मल्टीस्टारर इस फिल्म का निर्माण विवेक अग्निहोत्री ने किया था, कि किस तरह से देश के एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री की हत्या को साधारण मृत्यु बना दिया गया।
यह भी देखे-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये शानदार फिल्में देखना न भूलें, देखें लिस्ट: Shraddha Kapoor Movies
सरकार

नवें स्थान पर बेहद शक्तिशाली और राजनैतिक फिल्म सरकार है, जिसमे राजनीतिक दुनिया के भाई-भतीजावाद, परिक्रमा, पैरवी और अपराध जैसे राजनीति के स्तंभों को दर्शाया गया है। महाराष्ट्र की धरती पर आधारित यह फिल्म लोगों को खास पसंद आई थी।
सत्ता
साल 2003 में एक बेहतरीन पॉलिटिकल सेटअप वाली मूवी सत्ता रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी और प्रत्येक किरदार ने सभी के मन को छू लिया था। ये कहानी एक आम महिला की होती है, जिसमे उसकी शादी विवेक चौहान नाम के एक बेहद चरित्रहीन नेता से हो जाती है। बाद में विवेक जेल जाता है और उसकी जगह उसकी पत्नी (रवीना टंडन) लेती हैं, जहां वो खुद को सत्ता के शतरंज में फंसा हुआ पाती हैं। इस फिल्म को जनता द्वारा बहुत पसंद किया गया था।
