इन महान शख्सियतों पर बनीं बॉलीवुड फिल्में
आज हम उन महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर फिल्में बनीं और लोगों को खूब पसंद भी आईं।
Real Life Based Movie: अब बॉलीवुड ऐसी फिल्में भी बना रहा है, जो महिलाओं के वास्तविक जीवन पर आधारित होती है। हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने काम से पूरे देश का नाम ऊंचा किया है। ऐसी शख्सियतों पर फिल्म मेकर्स ने आगे चलकर कई फिल्में भी बनाई है। आज हम उन महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर फिल्में बनीं और लोगों को खूब पसंद भी आईं।
यह भी देखे-संजय लीला भंसाली की ‘हीरा मंडी’ का यहां जानें इतिहास,हो जाएंगे हैरान: Heera Mandi History
Real Life Based Movie: सांड की आंख

भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘सांड की आंख’ दो शूटर दादियों के जीवन पर आधारित थी। यह फिल्म साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर जो एक साधारण परिवार की लड़कियां थी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कितने संघर्षों से गुजरी थी और आगे जाकर उनकी निशानेबाजी के आगे सभी लोग झुक गए थे।
साइना

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर एक फिल्म बनी थी, जिसका टाइटल ‘साइना’ रखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल 2021 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। लेकिन, इसमें परिणीति चोपड़ा द्वारा निभाए गए साइना नेहवाल के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। गौरतलब है कि साइना पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाली विश्व रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
छपाक

फिल्म ‘छपाक’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया था। फिल्म की पूरी कहानी एक 15 साल की लड़की लक्ष्मी पर आधारित थी, जिसने एक युवक को शादी से इनकार किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया गया था। फिल्म में दीपिका के दमदार एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहा गया था। इसके साथ ही लक्ष्मी की कहानी घर घर तक पहुंची थी।
गुंजन सक्सेना

जान्हवी कपूर को इंडस्ट्री में अभी कुछ ही समय पूरे हुए हैं, लेकिन उन्होंने साल 2020 में लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में काम करके काफी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, सक्सेना को कारगिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। वह 1994 में इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुई थी। गुंजन 1999 के कारगिल युद्ध में जाने वाली एकमात्र महिला पायलट थी, जिस वजह से उनके ऊपर बायोपिक बनाई गई थी।
मेरी कॉम

मशहूर बॉक्सर एमसी मेरी कॉम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह 5 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। मेरीकॉम के जीवन पर भी एक फिल्म बनी थी, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। गौरतलब है कि मेरी कॉम कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं, जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री और खेल रत्न शामिल हैं।
दंगल

फिल्म दंगल तो सभी को याद होगी। क्योंकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म में दो महिला खिलाड़ियों और उनके पिता के संघर्षों को दिखाया गया था। फिल्म की कहानी मशहूर रेसलर गीता फोगाट और उनकी बहन बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित थी। जबकि फिल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा थी।
इन सभी फिल्मों की वजह से समाज को एक नया संदेश देने की कोशिश की गई थी। फैंस को भी असल किरदार और कहानियां ना ही सिर्फ रोचक लगती हैं, बल्कि इन्हें पर्दे पर भी देखने का हमेशा से एक क्रेज रहा हैं।
