दीपिका पादुकोण का रॉयल लुक
आज हम आपको 'पठान' एक्ट्रेस दीपिका के उन शानदार के लुक के बारे में बताते हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
Deepika Look: दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस को बॉलीवुड की टॉप फैशनिस्टा में भी होती है। दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स को बखूबी कैरी करती हैं। ऐसे में आप भी दीपिका पादुकोण की तरह उनका बोल्ड, स्टाइलिश और रॉयल लुक ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको ‘पठान’ एक्ट्रेस दीपिका के उन शानदार के लुक के बारे में बताते हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
यह भी देखे-कॉलेज की लड़कियों को पसंद आते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये नोज रिंग स्टाइल: Nose Ring Style
Deepika Look: दीपिका पादुकोण का यह लुक करें ट्राई
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार्स के साथ शामिल हुईं दीपिका ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आप भी दीपिका के इस रॉयल लुक को किसी बड़े फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने ऑल ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन के साथ ओपेरा ग्लव्स भी ऐड किए हैं, जो एक्ट्रेस के लुक को रॉयल बना रहा है। दीपिका ने ब्लैक ग्लव्स के ऊपर खूबसूरत रिंग और ब्रेसलेट पहना इसके साथ उनके खूबसूरत नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। दीपिका ने अपने मेकअप को सेंटर-पार्टेड मेसी बन, विंग्ड आईलाइनर, न्यूड पिंक लिप शेड, कोहल-लाइन्ड आईज़ के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
आप भी दीपिका पादुकोण के इस साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं, जो हाल ही में फिल्म इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल में पहन कर शामिल हुईं। इस इवेंट में व्हाइट रफल साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गॉर्जियस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने एक बोल्ड ब्लाउज ऐड किया। इसके अलावा व्हाइट मोतियों के हैवी नेकपीस ने दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। रफल साड़ी पहन दीपिका ने अपने लुक को क्लासी और रॉयल टच दिया है। इस लुक को आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
साल 2022 में कतर में फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च करने पहुंची दीपिका पादुकोण के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में आप भी दीपिका के इस गॉर्जियस अवतार को कैरी कर सकती हैं। दीपिका ने इस इवेंट में व्हाइट शर्ट, ब्राउन ओवरकोट, ब्लैक ट्यूल स्कर्ट, ब्लैक बेल्ट और हाई हील बूट्स पहने थे। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ रेड लिपस्टिक, ग्लोइंग मेकअप और स्लीक बन से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस रॉयल और शानदार लुक को आप किसी खास फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
पेरिस फैशन वीक में हाल ही में नजर आई दीपिका पादुकोण का क्लासी और कैजुअल लुक भी काफी इंप्रेसिव है। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने ग्रे कलर की मिनी ड्रेस के साथ ब्लैक लॉन्ग बूट्स पहने। दीपिका ने इस ड्रेस के साथ बोल्ड लिप्स और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया। आप भी दीपिका की तरह क्लासी और कैजुअल लुक को कैरी कर सकती है।
नेट फैब्रिक स्कर्ट के साथ व्हाइट स्टाइलिश शर्ट पहने दीपिका पादुकोण का यह लुक भी आप ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट स्कर्ट के साथ शर्ट का फैशन हमेशा से ही काफी हिट रहा है। ऐसे में आप भी दीपिका की तरह वॉल्यूमिनस स्कर्ट पहन सकती हैं, जो काफी स्टाइलिश और डिफ्रेंट लुक देगा। आप दीपिका के इस लुक को डे पार्टी में रीक्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप स्कर्ट और शर्ट पहनना चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण की तरह स्टाइलिश डिजिटली प्रिंटेड शर्ट के साथ ए-लाइन पिंक स्कर्ट कैरी करें। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों में क्यूट बन बनाया है और डार्क आईलाइनर के साथ चेहरे पर डार्क मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। दीपिका के इस लुक को आप अपना ऑफिस लुक बना सकती हैं। इसे ट्राई करने के बाद आप भी बेहद स्टाइलिश नजर आएंगी।
