कॉलेज की लड़कियों को पसंद आते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये नोज रिंग स्टाइल: Nose Ring Style
Nose Ring Style

Nose Ring Style: फैशन लौटकर जरूर आता है फिर वो चाहें कितना भी पुराना क्यों न हो। 80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस उस समय में जो स्टाइल पहना करती थीं वो आज की एक्ट्रेस द्वारा रिपीट किया जाता है। उनके इस फैशन सेंस को आम लड़कियां भी फॉलो करती हैं। फिर वो चाहें कपड़े हो या ज्वेलरी। इसी फैशन ट्रैंड में है नोज रिंग, आजकल आपने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को नोज रिंग लुक में देखा होगा। ये एक ऐसी ज्वेलरी है, जो सदियों से महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ा रही है। अगर आप एक कॉलेज जाने वाली लड़की है और नोज रिंग ट्राई करना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Nose Ring Style: आलिया भट्ट

Nose Ring Style
Alia bhatt Nose Ring Style

बॉलीवुड की क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का हर लुक लकड़ियों को खूब पसंद आता है। उनका वेस्टर्न लुक हो या एथिनिक लड़कियां जरूर रिक्रिएट करती हैं। अगर आप भी सिंपल और डिसेंट नोज रिंग को स्टाइल करना चाहती हैं तो आलिया के इन नोज रिंग लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। वहीं आलिया का गंगूबाई स्टाइल नोज रिंग आप कॉलेज के किसी इवेंट में पहनकर खुद को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया जब भी सामने आती हैं अपने जबरदस्त स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस के हर लुक कॉलेज जाने वाली गर्ल्स के बीच पॉपुलर होते हैं। अगर अभी एथनिक या वेस्टर्न कपड़ों के साथ नोज रिंग पहनना चाहती है तो तारा के ये लुक परफेक्ट हैं।

सारा अली खान

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan’s Nose Ring

सारा अली खान अक्सर ही फैंस को इंडियन कपड़ों में नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपने इस लुक को बेहद ही सादगी के साथ कम्प्लीट करती हैं। सारा के नोज पिन लुक भी लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर होते हैं। अगर आप भी इंडियन कपड़ों के साथ नोज पिन पहनना चाहती है तो सारा अली खान के ये लुक्स आपकी मदद कर सकते हैं।

श्रद्धा कपूर-अनन्या पांडे

कूल और ट्रैंडी लुक के लिए आप श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के नोज रिंग लुक को कॉपी कर सकती हैं। अनन्या ने जंग नोज पिन पहना हुआ है। वहीं कूल और फंकी लुक के लिए श्रद्धा का ये नोज रिंग आपके लिए बेस्ट है। इस तरह के नोज रिंग मार्किट में आसानी से मिल सकते हैं। ये दोनों ही नोज पिन आप ट्राई कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ-अनुष्का शर्मा

Nose Ring
Katrina and Anushka

कॉलेज फेस्ट या रेगुलर में आप नोज रिंग पहनना चाहती है तो कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के ये नोज रिंग बेहद कूल हैं। इन्हें आप जान चाहें, जैसे चाहें पहन सकती हैं। इन्हें आप इंडियन कपड़ों और वेस्टर्न कपड़ों के साथ स्टाइल करती हैं तो आपको बेहद ही प्यारा लुक मिलेगा।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...