हम सब की कहीं ना कहीं, कभी न कभी एक ख्वाहिश होती है अपने आने वाले भविष्य के बारे में, आगे क्या होगा, कैसे होगा इन सब बातों के लिए हम एस्ट्रोलॉजर, पामिस्ट के पास जाते है जो हमको अपने ज्ञान के आधार पर हमारे प्रश्नों का जवाब देना का प्रयास करता है। निशा घई ऐसी ही सेलेब्रिटी पामिस्ट और एस्ट्रोलॉजर है जो वर्षों से टेलीविजन, पत्रिकाओं आदि के माध्यम से लोगों की इस जिज्ञासा का समाधान कर रही है। हमने उनके साथ एक इंटरव्यू किया मगर वो एस्ट्रोलॉजर के रूप में नहीं बल्कि गृहलक्ष्मी के रूप में। तो पड़ते है गृहलक्ष्मी निशा घई के निजी जीवन के बारे में।

आप हथेली के रेखाओं के आधार पर लोगों की सख्सियत बताती है मगर आप खुद के निजी जीवन में किस प्रकार की गृह लक्ष्मी मानती है? किस प्रकार वो गृह लक्ष्मी का रूप उसके निजी और प्रोफेशनल जीवन में उसका योगदान है?

मैं खुद को फ्रेंडली गृहलक्ष्मी मानती हूं।

एक एस्ट्रोलॉजर का फ्रेंडली होना बहुत ज़रूरी होता है जिससे उसके क्लाइंट अपनी समस्या खुल कर सामने रख सकेज अगर उसके साथ हमारा रिश्ता फ्रेंडली ना हो तो मुझ से अपनी बात रख ही नहीं पाएगा। 

इसके अलावा मैं एनजीओ से भी जुड़ी हुई हूं उसमे भी मेरा फ्रेंडली होना जरूरी है।

घर में भी सबके साथ रहने के लिए रिश्तों में फ्रेंडली होना जरूरी होता है।

YouTube video

 एक ऐसा रिश्ता जिससे सभी रिश्ते जुड़ते है वो है पति, आपके पति के लिए कैसी गृह लक्ष्मी है?

मेरे पति मुझे स्मार्ट गृह लक्ष्मी मानते है। वो हमेशा कहते है तुम अपनी हर बात बड़े स्मार्ट तरीके से मनवा लेती हो।

आप जैसी व्यस्त गृह लक्ष्मी के लिए समय कैसे निकालती है?

अपने बच्चों के लिए कैसी गृहलक्ष्मी है?

बच्चों के लिए समय बहुत जरूरी होता है।आज मेरे बच्चे बड़े है उनके साथ मेरा रिश्ता दोस्त के जैसा है। जब वो छोटे थे तब भी मैंने उनके साथ गेम्स खेलती थी जिससे वो बॉन्डिंग बनी रहे।

सास बहू का रिश्ता बहुत अलग और अनूठा होता है? आपकी सास के लिए कैसी गृह लक्ष्मी है?

दोस्ताना, वो मुझसे बातें शेयर करती है। जो बात अपने बेटे से नहीं कहती वो बात भी मुझे बताती है।

आपको खाना बनाना कैसा लगता है? कोई किस्सा आपको याद आता हो कुकिंग से जुड़ा?

 हां एक बहुत ही मजेदार किस्सा है, आम परिवारों में बहू जब अपने ससुराल जाती है तो उससे हलवा, मिठाई बनवाई जाती है मगर मेरे देवर को चाइनीज फूड पसंद था तो मेरे सासू मां ने भी वही ख्वाहिश रखी, जो मैंने उनकी पूरी भी की।

फ्रेंड्स जीवन का एक खास हिस्सा होते है जिनके बिना ज़िन्दगी हमेशा अधूरी सी लगती है तो आप फ्रेंड्स के लिए कैसी गृह लक्ष्मी है?

मैं फ्रेंड्स के लिए नटखट हूं, बहुत बातें करती हूं। क्योंकि अब इतना समय नहीं है जितना शादी के पहले था इसलिए क्वांटिटी के जगह क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करती हूं अपने दोस्तों के बीच चाहे वो बर्थडे हो या पार्टी फूल एन्जॉय।

आप एस्ट्रोलॉजर है साथ ही आपका स्टाइल भी बहुत ही उम्दा है तो क्या आप कपड़ों का चयन एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से करती है? आप स्टाइलिश दिखने के लिए क्या टिप्स देना चाहेंगी?

नहीं मैं अपने कपड़ों का चयन अपनी चॉइस से करती हूं ,मुझे लेटेस्ट फैशन के कपड़े पहनना बहुत पसंद है।

मैं लोगों को कहना चाहती हूं आप जो भी पहनो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनो, आपका कॉन्फिडेंस ही सबसे बड़ा फैशन है क्योंकि इसका रिफ्लेक्शन आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है।

गृह लक्ष्मी की बेसिक रिक्वायरमेंट होती है खूबसूरत दिखना, तो आप गृह लक्ष्मी के पाठकों को क्या ब्यूटी टिप्स देना चाहेंगी?

बाहरी सुंदरता के लिए जरूरी है आंतरिक सुंदरता। अगर आप मेंटली और फिजिकली फिट है तो उसका ग्लो आपके चहरे पर दिखता है। दोनों फिटनेस के लिए मैं मेडिटेशन और योगा डेली करती हूं ये मुझे फिट तो रखता है ही, दिन भर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत मदद करता है।