Palm Reading
Palm Reading

Palm Reading: हर व्यक्ति अपने भविष्य को जानने के लिए उत्‍सुक रहता है। कुछ लोग अपने करियर तो कुछ लोग व्यवसाय के बारे में, तो कुछ लोग शादी और धन के बारे में जानना चाहते हैं। यूं तो ज्योतिष शास्त्र में भविष्य बताने के कई तरीके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके हाथों की अंगुलिया आपके करियर को बनाने और संवारने का काम कर सकती हैं। जी हां, आप अपने हाथों और खासतौर पर अंगुलियों के पोरों जिसे फ्लैंज कहा जाता है, से अपना भविष्य जान सकती हैं। आज आप जानेंगी कैसे फिंगर फ्लैंज आपके भविष्य के बारे में बताती हैं।

Palm Reading
Astrologer Nisha Ghai

हाथों की हर अंगुली तीन भागों में यानी दो लकीरों के साथ तीन हिस्सों में बंटी होती है, सबसे ऊपर के भाग और इसके नीचे के भागों को पोरे के नाम से भी जाना जाता है। इंग्लिश में इन्हें फिंगर फ्लैंज (finger flange) कहा जाता है यानी अपर फ्लैंज, मि‍डल फ्लैंज और बॉटम फ्लैंज। एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, हर फ्लैंज की लंबाई या साइज आपके व्यवहार, करियर, इंटरेस्ट और आपकी पर्सनैलिटी को बयां करता है। आज हमारी एक्सपर्ट नंबरलॉजिस्ट और एस्ट्रोलॉजर निशा घई बता रही हैं कि अंगुली के अलग-अलग पार्ट के फ्लैंज और साइज के अलग होने का क्या  मतलब होता है।

Palm Reading
Finger Flange Reading

एस्ट्रोलॉजर निशा घई के मुताबिक, आमतौर पर फिंगर फ्लैंज को, लाइफ में सक्सेसफुल होने, करियर का चुनाव करने, व्यक्ति की क्षमताओं को जानने, स्ट्रांग और वीक प्वॉइंट्स को जानने, लाइफ में सक्सेस और एचीवमेंट के बारे में जानने के लिए देखा जाता है। इन सभी को अलग-अलग फ्लैंज के हिसाब से विभाजित किया गया है। कई बार फ्लैंज आपके व्यक्तित्व के बारे में ऐसी बातें बयां करते हैं जिसे जानकर आप अपने भविष्य का निर्धारण कर सकती हैं। आइए जानें, क्या होता है तीनों फ्लैंज के छोटे-बड़े होने का मतलब।

अपर फ्लैंज

Palm Reading
First Flange Reading

आप अपने हाथ की किसी भी उंगली में यदि सबसे ऊपर के पोरे को अन्य फ्लैंज से बड़ा पाते हैं तो इसका अर्थ है आपका अपर फ्लैंज आपके बारे में निर्णय लेने में मदद कर सकता है। जैसे–ऐसे लोग मानसिक रूप से बहुत स्ट्रांग होते हैं। अपर फ्लैंज किसी भी उंगली में बड़ा हो तो समझ लीजिए आपकी मेंटल एबिलिटी बहुत स्ट्रांग है। आप आसानी से बेहतरीन निर्णय ले सकते हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश बहुत अच्छे होंगे। ऐसे लोगों में रिसर्च और प्लानिंग करने की बेहतरीन क्षमताएं होती हैं।

मिडिल फ्लैंज

Palm Reading
Middle Flange Reading

इसे सेकेंड फ्लैंज भी कह सकते हैं। जब आपकी किसी भी उंगली के बीच का हिस्सा यानी मिडिल फ्लैंज सबसे बड़ा होता है तो ये आपके फिजिकल पहलू को बयां करता है यानी डिसीजन, मनी और ग्रेट थिंक्स कैसी हैं। ऐसे लोग तुरंत निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं साथ ही गुड बिजनेसमैन बन सकती हैं। इनके निर्णय बहुत सटीक और फोकस्ड होते हैं। ऐसे लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे लोगों को नई चीजें ट्राई करना बहुत भाता है। बिग मिडिल फ्लैंज वाले लोग बहुत होशियार होते हैं। वे जानते हैं कि गलत या खराब चीजों को कैसे हैंडल करना है।

बॉटम फ्लैंज

Palm Reading
Bottom Flange Reading

अंगुली के सबसे निचले हिस्से को थर्ड फ्लैंज भी कहा जाता है। ये फ्लैंज आमतौर पर जूपिटर फिंगर में पाया जाता है। जिन लोगों का किसी भी उंगली के सबसे नीचे का फ्लैंज बड़ा होता है वे खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इस फ्लैंज के बड़ा होने से लोगों की फिजिकल कैपेसिटी के बारे में पता चलता है। उनकी सेक्सुअल कैपेसिटी के बारे में पता चलता है। वे फिजिकली कितना स्ट्रॉन्ग है, उसकी बेसिक वाइटल्स कितनी स्ट्रॉन्ग है। आमतौर पर ऐसे लोग फिजिकली स्ट्रांग होते हैं। इनका इम्यून सिस्टम बहुत अच्छा होता है। बिग बॉटम फ्लैंज वाले लोग जल्दी से बीमार नहीं पड़ते। साथ ही इनमें मेंटल एनर्जी से ज्यादा फिजिकल एनर्जी होती है। इनका डायजेस्टिव सिस्ट‍म बेशक खराब हो सकता है लेकिन खाने की क्षमता अच्छी होती है।

Palm Reading
Future in Hand Reading

अब तो आप समझ गए होंगे तीनों ही फ्लैंज आपके फ्यूचर को दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। आपको इनके बारे में जानकर सही निर्णय लेना चाहिए। नंबरलॉजिस्ट और एस्ट्रोलॉजर निशा घई का कहना है कि इन फ्लैंजेस के बारे में जानकर आप ये जान सकते हैं कि आपके वीक और स्ट्रॉन्ग प्वॉइंट्स क्या हैं। आपको अपना फ्यूचर डिसाइड करते हुए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आपको सबसे पहले जानना चाहिए कि आपका कौन सा फ्लैंज सबसे बड़ा है। इससे आपको पता चलेगा कि आपकी क्षमताएं क्या हैं, जिससे आप उन क्षमताओं को अपनी लाइफ में ग्रोथ के लिए सही तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। लोगों में कुछ ऐसी क्षमताएं होती हैं जिसके साथ वे पैदा होते हैं और कुछ को आप बिल्डअप कर सकते हैं, बेशक उनको बदल नहीं सकते लेकिन उन पर काम कर सकते हैं। फ्लैंज कौन से सबसे बड़े और सबसे छोटे हैं, उसी के मुताबिक, आपको अपना फ्यूचर डिसाइड करना चाहिए। इससे आपको लाइफ में आसानी से सफलता मिलेगी।

Leave a comment