Palmistry Reading: ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट और आकार से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा विज्ञान में विशेषकर व्यक्ति के हाथों और हथेलियों की रेखाओं का अध्ययन कर व्यक्ति के स्वभाव, आचरण, व्यवहार, भविष्य और धन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की हस्तरेखाओं के अलावा व्यक्ति की हथेली के रंग को देखकर भी उसके व्यक्तित्व और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान लगा सकते हैं। हम सभी ने देखा है कि हमारे आस पास रहने वाले अलग अलग लोगों की हथेली का रंग भी अलग अलग है। कुछ लोगों की हथेली बहुत मुलायम और चमकदार होती है तो कुछ लोगों की हथेली बहुत ही खुरदरी होती है। तो चलिए जानते हैं कि व्यक्ति की हथेली के रंग से उसके जीवन से जुड़ी कौनसी कौनसी बातों का पता लगा सकते हैं।
लाल और सफेद रंग की हथेली

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ लोगों की हथेली बहुत ही मुलायम, चिकनी और हल्के लाल रंग की होती है। ऐसे लोग आर्थिक दृष्टि से बहुत संपन्न माने जाते हैं। ऐसे लोग संसार के सभी भौतिक सुखों को भोगते हैं और समाज में प्रतिष्ठित जीवन जीते हैं। लाल हथेली वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। हर प्रकार के कार्य क्षेत्र में ऐसे लोग ऊंचे पद पर रहते हैं। जिन लोगों की हथेली सफेद रंग की होती है तो ऐसे लोग भक्तिभाव और अध्यात्म की ओर ज्यादा आकर्षित रहते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं और दूसरों पर जल्दी से भरोसा कर लेते हैं, जिसके कारण कई बार ऐसे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।
गुलाबी और मटमैले रंग की हथेली

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली का रंग हल्का गुलाबी होता है ऐसे लोग समाज में मान सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव बहुत ही शांत और सीधा होता है। गुलाबी रंग की हथेली वाले लोग जीवन की हर परिस्थितियों में खुश रहते हैं और सुख सम्पन्नता से अपना जीवन जीते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि जिन लोगों की हथेली का रंग मटमैला होता है, ऐसे लोग हमेशा धन की कमी का सामना करते हैं। ऐसे लोग निराशावादी और और अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ऐसे लोगों की सेहत भी अक्सर खराब ही रहती है।
पीले रंग की हथेली

पीले रंग की हथेली वाले लोग अपने विपरीत लिंग की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं। ऐसे लोग बीमार भी रहते हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण ऐसे लोग स्वभाव से चिड़चिड़े होते है। भाग्य इनका साथ नहीं देता जिसके कारण इन्हें कठोर मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। हथेली पर दाग धब्बे होना व्यक्ति के खराब स्वास्थ्य का संकेत होते हैं।
यह भी पढ़ें: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें: Tulsi Vastu for Money