Hina Khan’s Lehenga: फैशन सेंसेशन बन चुकी हिना खान अपनी अदाओं और फैशन सेंस के चलते अपने दर्शकों की चहेती बन गई है। कभी टीवी सीरियल की बहु बनकर लोगों का दिल जितने वाली हिना खान आज फैशल आइकन के रुप में जानी जाती है। इंडियन हो या वेस्टर्न हिना सभी लुक से अपने फैंस का दिल जितना बखुबी जानती है। ऐसे में शादियों के इस सिजन में आप भी हिना खान से इंस्पायर हो सकती हैं। शादियों की बात आती है तो जहन में सबसे पहले लहंगा पहनने का ही विचार सबको आता है। ऐसे में हिना खान की तरह स्टाइलिश लहंगा आपको शादी की रौनक बना सकता है। तो आइए देखते हैं हिना खान के स्टाइलिश लहंगा कलेक्शन जिसे आप भी फॉलो कर सकती है।
पर्पल लहंगा

हिना खान का पर्पल कलर का लहंगा तो आपको याद होगा ही। हिना खान को इस लहंगे में देख कर लोग उन्हें माधुरी दीक्षित से भी कम्पेयर करने लगे थे। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए हिना खान ने लहंगे के साथ हैवी जूलरी और मेकअप अप्लाई किया था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ है।
पिंक लहंगा

हिना खान के इस पिंक लहंगे ने भी सोशल मीडिया पर काफी धूूम मचा दी थी। पिंक लहंगे में हिना खान की तस्वीरें शेयर करते ही लोगों ने इस पर खुब प्यार बरसाया। दीवाली के त्योहार के दौरान पिंक लहंगे में हिना नजर आई थी। हिना ने अपने इस हेवी एम्ब्रॉइडर्ड लहंगे को पिंक पिकोक ज्यूलरी सेट के साथ पेयर किया था। इस पर इंट्रीकेट कढ़ाई की गई थी। इस लहंगे को बनाने में डूपियन जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। हिना के इस लहंगे में गोल्डन और सिल्वर सीक्वेंस की एंब्रॉइडरी की गई थी, जिसे बारीक धागों की मदद से वर्टिकल पैटर्न में जोड़ा गया था।
पिंक और व्हाइट लहंगा

शादी में स्टाइलिश लुक के लिए आप हिना खान के इस लुक को भी कैरी कर सकती है। गुलाबी और सफेद रंग के कॉम्बिनेशनल वाले लहंगे में हिना खान कहर ढा रही है। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए हिना खान ने गले में भारी ज्वैलरी और माथे पर मांगटीका पहना हुआ है। बालों को खुला रखा है और हल्का मेकअप किया है।
मनीष मलहोत्रा का लहंगा

लैक्मे फैशन वीक के दौरान फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में हिना खान नजर आई थी। मनीष मल्होत्रा के इस लेटेस्ट कलेक्शन नूरानियत का पेस्टल कलर का लहंगा कैरी किए हिना खान ग्लैमरस क्वीन नजर आ रही थी। हिना ने अपने इस एथनिक लुक के साथ मेकअप को डार्क किया हुआ है। अपने ऑउटफिट को मैच करते हुए हिना ने ज्वैलरी में मनीष मल्होत्रा कलेक्शन से ही डिज़ाइन किया हुआ स्टेटमेंट चोकर पहना था।