गृहलक्ष्मी के मंच पर गूंजा आत्मविश्वास, रैंप पर बिखरी प्रतिभा: Grehlakshmi Mrs. India 2024
Grehlakshmi Mrs. India 2024

Grehlakshmi Mrs. India 2024: दिल्ली में आयोजित गृहलक्ष्मी पत्रिका का ब्यूटी कॉन्टेस्ट एक जादुई अनुभव था, जहां महिलाओं ने अपनी अद्वितीय पहचान के साथ रैंप पर कदम रखा। यह पल केवल खूबसूरती का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का जश्न था।

भारत की प्रमुख हिंदी महिला पत्रिका गृहलक्ष्मी ने 11 से 14 सितंबर तक दिल्ली के सूर्या होटल में अपना तीसरा मिसेज गृहलक्ष्मी ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित किया। यह आयोजन केवल एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है, यह महिलाओं के आत्मविश्वास, विविधता और प्रतिभा का जश्न मनाने का एक अनूठा मंच है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो न केवल अपने व्यक्तित्व और आकर्षण का प्रदर्शन करने आईं, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षों को भी साझा किया।

Also read: आपकी ब्यूटी को निखारने में मदद करते हैं ये ब्यूटी ऐप्स: Beauty Apps

कार्यक्रम की शुरुआत इंट्रोडक्शन राउंड से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपने बारे में बताया। इस मौके पर ऌगृहलक्ष्मी एडिटर इन चीफ वंदना वर्मा और डायमंड मैगजीन के डायरेक्टर मनीष वर्मा ने केक काटकर आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद, ग्रूमर्स अंजना और कार्ल मैस्करेन्हस ने प्रतियोगियों को रैंप वॉक के लिए आवश्यक टिप्स दिए। टेबल एटिकेट्स राउंड और टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 के दूसरे दिन ब्लू थीम के साथ ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया गया। नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह ने भी शो में भाग लिया। अंजना और कार्ल ने इंट्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन स्किल्स सिखाए, जिससे प्रतिभागियों की प्रस्तुति में सुधार हुआ। इसके अलावा, पुनीत कथूरिया ने रैम्प वॉक की तकनीकें साझा कीं और न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन ने डाइट टिप्स दिए। इस दिन प्रतिभागियों को ‘सबटाइटल’ से भी सम्मानित किया गया।

तीसरे दिन, प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास को और निखारा। उन्हें जूरी राउंड के लिए तैयार किया गया, जिसमें अंजना मैस्करेन्हस ने क्त्र राउंड की बारीकियां बताईं। लेखिका प्राची गंगवानी ने गुस्सा और भावनाओं को नियंत्रित करने के टिप्स दिए। टैरो कार्ड रीडर चारू ढींगरा के सेशन में सभी प्रतिभागी काफी उत्साहित नजर आए। इस दिन कोरियोग्राफर मोनिका यादव ने प्रतिभागियों को रैंप वॉक की ट्रेनिंग भी दी।

Grehlakshmi Mrs. India 2024
Finale full of glamor

गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 का चार दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से समाप्त हुआ। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के फिनाले में एलीट, गोल्ड, और सिल्वर कैटेगरी के विजेताओं को ताज पहनाया गया। एलीट कैटेगरी में शालिनी सोनी विजेता रहीं, जबकि गोल्ड में शगुन कृष्णा और सिल्वर में कीर्ति वर्मा ने खिताब जीता। जूरी में शामिल विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने विजेताओं का चयन किया।
इस इवेंट को इन्फ्लुएंसर सोनम छाबड़ा ने होस्ट किया, जिन्होंने अपनी आकर्षक उपस्थिति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेताओं को प्रतिष्ठित जूरी पैनल ने ताज पहनाया, जिसमें शहनाज हुसैन, बॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत, फैशन डिजाइनर ललित डालमिया, टीवी अभिनेत्री कविता घई, यूट्यूबर प्रेरणा मल्हान, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ. जय मदान, दीवा पेजेंट्स के निदेशक कार्ल मैस्करेन्हस, ज्वेलरी डिजाइनर मिताली हांडा और न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन शामिल थे।

गृहलक्ष्मी मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ वंदना वर्मा ने कहा, ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया पेजेंट सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई है, जो विवाहित महिलाओं की आकांक्षाओं और उपलब्धियों का जश्न मनाती है, जो अपने परिवारों और समुदायों के लिए शक्ति के स्तंभ हैं।
पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत ने कहा, ‘इस उत्सव का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। पेजेंट्स केवल सुंदरता के बारे में नहीं होते, ये महिलाओं की दृढ़ता और ताकत को प्रदर्शित करते हैं।
दीवा पेजेंट्स के फाउंडर और डायरेक्टर्स अंजना और कार्ल मैस्करेन्हस, जो गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया के आधिकारिक ग्रूमिंग पार्टनर थे, ने कहा, ‘खुशी बाहरी चीजों से नहीं आती, यह भीतर से निकलती है। दीवा पेजेंट्स में, हम हर फाइनलिस्ट को जीवन में जीतने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, केवल ताज जीतने पर नहीं।

इस आयोजन के फैशन पार्टनर, वेस्टर्न वियर के लिए क्कत्रक्र्रष्ठश्व ड्ढ4 ्रस्॥ढ्ढस्॥ और ट्रेडिशनल इंडियन वियर सूर्या साड़ी ने अपनी ग्लैमरस और यूनिक डिजाइनों से इस इवेंट को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम को प्रमुख ब्रांडों जैसे- हृश्वष्टष्ट, सिरोना, क्लोविया, सोलफ्लावर, कुशल्स फैशन ज्वेलरी, इंडस वैली, डेलीहंट, जोश, काई इंडिया, लुक्स सैलून, स्टार्स ऑफ इंडिया, स्पर्श, शहनाज हुसैन, प्लम, इलुविया, विश यू, ब्रेड एंड मोर, और ओराने एकेडमी द्वारा समर्थित किया गया था। न्यूज कवरेज पार्टनर न्यूज रूम पोस्ट, भारत अपडेट, भारत 24, और स्वदेश थे, जबकि रेड एफएम ने रेडियो पार्टनर के रूप में काम किया।
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका के रूप में, गृहलक्ष्मी महिलाओं को उनके जीवन की कहानियों, उपलब्धियों और सपनों को साझा करके सशक्त करती रहती है।

कीर्ति वर्मा (विजेता)
वत्सला जोसेफ (पहली उपविजेता)
राधिका भूषण (दूसरी उपविजेता)

शगुन कृष्णा (विजेता)
शिल्पा मनवानी(पहली उपविजेता)
रेणु जिंदल (दूसरी उपविजेता)