Natural Hair Dye at Home : वैसे तो बालों की देखभाल करने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बावजूद इसके 20 साल की उम्र के युवा भी सफेद बालों की समस्या का शिकार हो रहे हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ जब शरीर में मेलानिन नामक तत्व की कमी होने पर बाल सफेद होते हैं। लेकिन कम उम्र में ही सफेद होते बालों की वजह से युवाओं को शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का भी सामना करना पड़ता है। कई युवा तो इससे बचने के लिए पहली बार सफेद बाल आने पर ही बाजार में उपलब्ध विभिन्न तरह के केमिकलयुक्त कलर या हेयरडाई का उपयोग शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। दरअसल हेयरडाई लगाने से बाल में रूखे, बेजान और असमय सफेद होने लगते हैं। इसलिए बेहतर है कि सफेद बालों को फिर काला करने के लिए नेचुरल तरीके अपनाएं।
आंवला, ब्राह्मी पाउडर, मेथी दाना हेयर पैक

सामग्री-
- करी पत्ते- 1 मुट्ठी
- आंवला पाउडर- 2बड़े चम्मच
- ब्राह्मी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
विधि-
- इन चारों चीजों में थोड़ा-सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें।
- इन्हें कटोरी में डालकर एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
कैसे लगाएं?
तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों मं लगाएं। कम से कम एक घंटा लगे रहने दें। माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
आलू हेयर पैक

सामग्री-
- मध्यम आकार के आलू- 2-3,
- दही- 3 बड़े चम्मच
विधि-
- एक पैन में आलू उबाल लें।
- ठंडा होने पर पानी कोअलग कर लें।
- इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं?
तैयार हेयर पैक को सिर की त्वचा और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। एक घंटे बाद सिर धो लें।
शिकाकाई हेयर मास्क

सामग्री-
- बारीक शिकाकाई पाउडर- 3 चम्मच,
- दही- 3 चम्मच
विधि-
- दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं?
तैयार पेस्ट को सिर की त्वचा और बालों पर कम से कम 1 घंटे के लिए लगाएं। नाॅर्मल पानी से सिर धो लें। जरूरत हो तो माइल्ड शैंपू करें।
तुलसी हेयर पैक

सामग्री-
- तुलसी के पत्ते- 5-6,
- ब्लैक टी- 4 बड़े चम्मच
विधि-
- एक पैन में एक कप पानी लें।
- इसमें तुलसी के पत्ते और ब्लैक टी डालकर 5 मिनट उबालें।
- ठंडा होने पर पानी छान लें।
कैसे लगाएं?
मेहंदी हेयर पैक
तैयार मिश्रण को रुई के फाहे से बालों में लगाएं। एक घंटे बाद सिर धो लें।

सामग्री-
- मेंहदी पाउडर- बालों के अनुसार
- काॅफी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- हेयर ऑयल – 1 बड़ा चम्मच
विधि-
- रात के समय लोहे की कढ़ाई में एक कटोरी पानी में काॅफी पाउडर मिलाकर उबालें।
- पानी ठंडा होने पर मेंहदी पाउडर मिलाएं।
- सुबह इस पेस्ट में अपनी पसंद का हेयर ऑयल अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं?
तैयार पैक को बालों में अच्छी तरह लगाएं। इसे 1-2 घंटे लगा रहने दें। माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
आंवला, ब्राह्मी, करी पत्ता पैक

सामग्री-
- आंवला पाउडर- 2 चम्मच
- ब्राह्मी- 2 चम्मच
- करी पत्ते- 8-10
- नारियल तेल-2 बड़े चम्मच
विधि-
- मिक्सी में आंवला पाउडर, ब्राह्मी, करी पत्ता डालकर बारीक पीस लें।
- एक कटोरी में इस मिश्रण को निकालकर नारियल तेल अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं?
तैयार पैक को बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद शैंपू से धो लें।
अलसी के बीजों का हेयर मास्क

सामग्री-
- अलसी के बीज- 1 कप
- पानी-4 कप
- नारियल तेल- 2 चम्मच
- ऐलोवेरा जेल-2 चम्मच
विधि-
- पैन में अलसी के बीज को पानी में उबालें।
- पानी ठंडा होने के बाद इन बीजों को सूती कपड़े में लपेटकर निचोड़ लें।
- इसमे एलोवेरा जेल और नारियल तेल अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं।
कैसे लगाएं-
तैयार पेस्ट नहाने से 1 घंटा पहले बालों पर अच्छी तरह लगाएं। शैंपू कर लें।
भृंगराज और नारियल तेल का हेयर मास्क

सामग्री-
- भृंगराज- 100 ग्राम
- नारियल तेल-3- 4 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले भृंगराज को पानी में भिगो दें।
- पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इसमें नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं-
तैयार पेस्ट बालों पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम आधे घंटे बाद शैंपू से बाल धो ले
चिरौंजी, मेथी दाना, ब्लैक टी हेयर पैक
सामग्री-
- चिरौंजी- 2 बड़े चम्मच
- ब्लैक टी-2 बड़े चम्मच
- मेथी दाना-1 बड़ा चम्मच
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
विधि-
- चिरौंजी, मेथी दाना और ब्लैक टी को लोहे की कढ़ाई में हल्की आंच पर अच्छी तरह भून लें।
- इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें।
- लोहे की कढ़ाई में डाल दें।
- इसमें नारियल तेल और एलोवेरा जैल अच्छी तरह मिलाएं।
- 4-5 घंटे के लिए पैक को ढक कर रख दें।
कैसे लगाएं?
तैयार पैक को अपनी स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 1 घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।
ब्लैक टी मास्क

सामग्री-
- काली चाय की पत्तियां-2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
विधि-
- पैन में एक कटोरी पानी गर्म करें।
- इसमें चाय की पत्ती मिलाकर कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें।
- फिर इसे मिक्सी में पीस करकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं?
तैयार हेयर पैक को नहाने से 1 घंटा पहले लगाएं। माइल्ड शैंपू से धो लें।
मिल्क क्रीम और अंडे का पैक
सामग्री-
- मिल्क क्रीम- 2 चम्मच
- अंडे- 2
विधि-
- कटोरी में अंडे फेंट लें।
- इसमें मिल्क क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं?
तैयार पैक को बालों की जड़ों से सिरे तक अच्छी तरह लगाएं। अंडे की महक से बचने के लिए सिर को शाॅवर कैप या किसी पाॅलिथीन से ढक लें। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
प्याज का तेल और लहसुन का हेयर पैक

सामग्री-
- प्याज-1
- नारियल का तेल – एक चौथाई कप
- लहसुन की कलियां- 6-7
विधि-
- एक पैन में नारियल का तेल डालें।
- जब नारियल का तेल गरम हो जाए तो इसमें लहसुन की कलियां और कटा प्याज डालें।
- इसके बाद प्याज और लहसुन को धीमी आंच पर डीप फ्राई करें।
- अच्छे से फ्राई करने के बाद इस मिश्रण को ठंडा करके छान लें।
- तैयार हेयर पैक सको कांच की बोतल में भरकर रख लें।
कैसे लगाएं?
तैयार तेल से अपने बालों और स्कैल्प में मालिश करके लगाएं। गर्म पानी में भिगे हुए तौलिए को सिर पर लपेट लें। सठंडा होने पर दुबारा गर्म पानी से गीला करके सिर पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद शैंपू कर लें।
गुड़हल और दही का हेयर पैक

सामग्री-
- पिसे गुड़हल फूल- 7-8
- या गुड़हल फूल का पाउडर- एक-चैथाई कप
- दही-4 बड़े चम्मच
विधि-
- एक कटोरी में दही और चौथाई कप गुड़हल पाउडर डालें।
- अच्छी तरह मिक्स कर लें।
कैसे लगाएं?
तैयार हेयर पैक को अपने गीले बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे लगभग तीस मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
सरसों का तेल और करी पत्ता का हेयर पैक

सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों को खूबसूरत और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए किया जाता है। इसी तरह आप तेल की मदद से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
सामग्री-
- सरसों का तेल-आधी कटोरी
- करी पत्ते-12-15
विधि-
- एक पैन में सरसों का तेल और करी पत्ते डालें।
- इन्हें हल्की आंच पर पत्ते हल्के ब्राउन हो जाने तक तकरीबन पांच मिनट पकाएं।
- ठंडा होने पर तेल को छानकर तैयार तेल को कांच की बोतल में डाल लें।
कैसे लगाएं?
तैयार हेयर पैक सेे सोने के पहले अपने बालों और स्कैल्प में लमसाज करते हुए अच्छी तरह लगाएं। अगले दिन गुनगुने पानी से धो लें।