Spring Bridal Tips
Spring Bridal Tips

इस वैलेंटाइन डे पर आप ट्राई करें पिंक ब्लश मेकअप, पार्टनर हो जाएगा फिदा: Pink Blush Makeup Tips

आजकल महिलाओं के बीच में मैट बेस मेकअप काफी पॉपुलर है, लेकिन आप चाहे तो इस बार पिंक ब्लश मेकअप कर सकती है, जो आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा।

Pink Blush Makeup: कपल्स के लिए कई जगहों पर वैलेंटाइन डे पार्टी होने वाली है, जहां आप जरूर जाएंगी। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ जाने वाली है, तो आपका खूबसूरत दिखना तो बिल्कुल बनता है और यह प्यार भरा दिन आपके लिए खास भी होना चाहिए। आजकल महिलाओं के बीच में मैट बेस मेकअप काफी पॉपुलर है, लेकिन आप चाहे तो इस बार पिंक ब्लश मेकअप कर सकती है, जो आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा।

Also Read: विंटर पार्टी में स्मोकी आई लुक क्रिएट करते समय इन टिप्स को करें फॉलो

Pink Blush Makeup
Pink Makeup Base

किसी भी मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए उसका अच्छा बेस होना जरूरी है। इसके लिए आपको एक अच्छा प्राइमर चाहिए। आप अपने चेहरे के हिसाब से प्राइमर सेलेक्ट करें। ध्यान रखें कि प्राइमर ऐसा हो, जो ओपन कोर्स के साइज को कम कर सके। फिर, अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन चुनें। अगर आप दिन में मेकअप कर रही हैं, तो बेस को हल्का रखें। मेकअप को लंबा टिकाने के लिए हल्का सा लूज पाउडर लगाएं। इसके बाद, फेस पर कॉन्टूर लाइंस को दिखाने के लिए कॉन्टूर पैलेट्स का उपयोग करें। ये बिल्कुल आप पर निर्भर करता है कि आपको कॉन्टूर लाइंस दिखाना है या नहीं।

Apply pink blush on cheeks
Apply pink blush on cheeks

मेकअप आर्टिस्ट आजकल ब्लश के लिए पाउडर कलर की जगह पर टिंट का इस्तेमाल करते है। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले टिंट को अपनी उंगली पर लेना है, इसके बाद दोनों साइड से गालों पर लगाना है। फिर ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छे से ब्लेंड करना है। फिर इसे लूज पाउडर से सेट कर लेना है। ध्यान रखें कि गालों पर सीमित मात्रा में ही टिंट लगाना है, तभी वो देखने में अच्छा लगेगा।

Eyeshadow Applying Tips
Eyeshadow Applying Tips

वैलेंटाइन डे वाले दिन आई मेकअप के लिए बेज या मैट ब्राउन जैसे सॉफ्ट शेड्स में आई शैडो और रात के लिए स्मोकी आईज़ मेकअप चुनें। आप एक अच्छे आई मेकअप के लिए स्मज-प्रूफ आई पेंसिल या लिक्विड लाइनर और मस्कारा खरीद सकती हैं। इसके अलावा आई शैडो के लिए आप पिंक कलर चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि आंखो पर हल्के शेड्स ही अच्छे लगते हैं। इसके बाद आंखों की ऊपरी और निचली दोनों वाटरलाइंस पर स्मज प्रूफ काजल लगाएं। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए निचली पलकों के बाहरी किनारों पर काजल लगाएं।

ब्लश पिंक मेकअप या किसी भी मेकअप का सबसे अहम हिस्सा लिपस्टिक होता है। आप वैलेंटाइन डे पर खुद को गॉर्जियस दिखाने के लिए रात में न्यूड या पीच कोरल लिप शेड और एक डीप रेड लिप शेड चुनें। अगर दिन में मेकअप कर रही हैं, तो कोई ब्राउन या न्यूड शेड लिपस्टिक लगाएं। हालांकि , अगर आप बिल्कुल पिंक लुक चाहती हैं तो होंठो पर न्यूड शेड पिंक कलर लगा सकती हैं। ये देखने में अच्छा लगेगा।