इस बार न्यू ईयर पार्टी में करें ग्लॉसी मेकअप, फॉलो करें ये टिप्स: Glossy Makeup Tips
विंटर में आप चाहे तो पार्टी के लिए ग्लॉसी मेकअप ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और इन्हें करना भी बेहद आसान है।
Glossy Makeup Tips: विंटर में मेकअप करने से पहले बहुत सारी बातें ऐसी होती है, जिनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। गलत तरीके से मेकअप करने के कारण आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में कई जगहों पर न्यू ईयर पार्टी होने वाली है, जहां आप जरूर जाएंगी। वैसे महिलाओं के बीच मैट बेस मेकअप काफी पॉपुलर है। लेकिन, विंटर में आप चाहे तो पार्टी के लिए ग्लॉसी मेकअप ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और इन्हें करना भी बेहद आसान है।
Also read : विंटर पार्टी में स्मोकी आई लुक क्रिएट करते समय इन टिप्स को करें फॉलो
Glossy Makeup Tips: फेस को ऐसे करें साफ
किसी भी प्रकार के मेकअप करने से पूर्व अपने चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी है इसके लिए आप कोई माइल्ड फेस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती है जिससे त्वचा अच्छी तरह से एक्सफोलिएट हो सकें। एक्सफोलिएशन आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल्स और खुरदरे धब्बों को खत्म करने में मदद करेगा। इसके बाद आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप कोई लाइट फेस मॉइश्चराइजर या हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
प्राइमर और फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

सर्दियों में ग्लॉसी मेकअप करने के लिए बेस सही होना चाहिए और इसके लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे पर स्किन के अनुसार प्राइमर लगाएं। ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इसके बाद अपने चेहरे पर ब्यूटी ब्लंडर की मदद से हाइड्रेटिंग लिक्विड फाउंडेशन अप्लाई करें। अगर आपके चेहरे पर एक्ने के निशान या डार्क सर्कल्स है, तो उसे छुपाने के लिए आप कोई क्रीम कंसीलर लगा सकती हैं।
ऐसे ब्लश और हाई लाइटर का करें इस्तेमाल

आप अपने चेहरे के कुछ हिस्सों को उभारना चाहती हैं, तो ब्रॉन्जर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद अपने गालों पर पीच शेड का क्रीमी ब्लश अप्लाई करें और ब्लेंडर की मदद से उसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। फिर चीकबोन्स, अपनी नाक के पुल और माथे पर थोड़ा लिक्विड हाई लाइटर लगाएं और फिर इसे फ्लेयर ब्रश से स्मज करें।
ऐसे करें मिनिमल आई मेकअप

महिलाएं ग्लॉसी मेकअप लुक के लिए अपने आई मेकअप को नेचुरल रखें। इसके लिए अपनी आंखों पर रोज गोल्ड या सिल्वर आईशैडो शेड लगाएं। फिर अपने आईशैडो पर आई-सेफ क्लियर लिप ग्लॉस या वैसलीन लगाएं। ताकि आंखें चमके। इसके बाद अपनी पलकों को कर्ल करें और इन पर मस्कारा के दो कोट लगाएं।
होंठों का रखें खास ख्याल

सबसे पहले आप अपने होंठों पर हाइड्रेटिंग लिपबाम लगाएं, फिर इन पर पीची शेड की लिपस्टिक लगाएं और इसके ऊपर हाई-शाइन लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। पूरे फेस पर मेकअप अप्लाई करने के बाद उसे ग्लॉसी लुक देने के लिए आप चाहें तो चेहरे पर डेवी हाइलाइटिंग सेटिंग मिस्ट का छिड़काव कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका मेकअप काफी समय तक चेहरे पर बिल्कुल टिका रहेगा और स्मज भी नहीं होगा।
