ठंड में महिलाएं घर पर ऐसे बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक: DIY Glossy Lipstick
DIY Glossy Lipstick

ठंड में महिलाएं घर पर ऐसे बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक: DIY Glossy Lipstick

आज हम आपको घर में केमिकल मुक्त ग्लॉसी लिपस्टिक बनाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप बेहद आसानी से बना सकते हैं।

DIY Glossy Lipstick: महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम होंठ करते हैं। अगर आप पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं, फिर भी आपके होंठ रूखे- सूखे से लगने लगे, तो यह आपका पूरा लुक खराब कर सकते हैं। अक्सर महिलाओं के साथ सर्दी के मौसम में ऐसा ही होता है। वह अपने होठों का कितने भी अच्छी तरह से ध्यान क्यों ना रख लें, होंठ फिर भी बेजान से लगते हैं। ऐसे में वो मार्केट से कई तरह की ग्लॉसी लिपस्टिक खरीदकर लाती है, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा देते है। लेकिन, इसमें कई तरह के केमिकल्स मिलाए रहते हैं, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको घर में केमिकल मुक्त ग्लॉसी लिपस्टिक बनाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप बेहद आसानी से बना सकते हैं।

Also read: इस बार न्यू ईयर पार्टी में करें ग्लॉसी मेकअप, फॉलो करें ये टिप्स

DIY Glossy Lipstick
DIY Glossy Lipstick-Coconut Oil and Cocoa Powder

सर्दियों में फटे होठों की समस्या को दूर करने के लिए आप अपने घर में नारियल तेल और कोको पाउडर की मदद से ग्लॉसी लिपस्टिक बना सकती हैं। नारियल तेल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है,gऔर डेड स्किन को हटाकर उसकी खूबसूरती को निखारता है। आप लिपस्टिक बनाने के लिए एक कटोरी में नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली को अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे अच्छे से गैस पर या माइक्रोवेव में रख कर पिघला लें। इस मिक्सचर में अब कोको पाउडर और रोज इसेंसियल ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद किसी डिब्बे में रख दें। बाद में आप इसका उपयोग कर सकती हैं।

Lavender Oil
Lavender Oil

होंठो की नमी को बरकरार रखने के लिए आप घर में नारियल और लैवंडर ऑयल से लिपस्टिक बना सकती हैं। यह हमारे होठों को मुलायम रखता है और त्वचा को हाइड्रेट करने का काम भी करता है। इसके साथ ही ऐसे लिपस्टिक फटे होंठों से खून निकलने की समस्या को भी दूर करते है। इस लिपस्टिक को बनाने के लिए एक बाउल में पिघला हुआ पेट्रोलियम जेली और नारियल का तेल अच्छे से मिला लें। फिर इसमें रेड आई शैडो मिलाएं। अब इसमें एसेंशियल ऑयल और शहद मिलाकर किसी डिब्बी में डालकर फ्रिज में रख दें। अब आपका नेचुरल लिपस्टिक तैयार है। इसे आप कही पर भी लगा सकती हैं।

Beetroot Lipstick
Beetroot Lipstick

चुकंदर और शिया बटर से बनाए गए लिपस्टिक आपके होठों को अंदर से हाइड्रेट करने का काम करते हैं। एक कटोरी में आप वी-वैक्स और शिया बटर को अच्छी तरह से मिला दें और उसमें वैसलीन और नारियल तेल भी अपने अनुसार मिक्स करें। अब इन सभी चीजों को गैस पर पिघला लें। जब ये मेल्ट हो जाए, तो इसमें चुकंदर का हल्का रस डालकर लिपस्टिक तैयार कर लें और इसे किसी लिपस्टिक की खाली डिब्बी में भर कर ठंडा होने दें। आप इसे लम्बे समय तक स्टोर करके रख सकती हैं।

आप जब भी घर में ग्लॉसी लिपस्टिक बनाएं, तो उसके लिए कोको या चॉकलेट पाउडर से आप ब्राउन शेड और चुकंदर का रस या अनार के रस से आप रेड कलर के शेड्स तैयार कर सकती हैं। आप आई शैडो से भी कई तरह के नए शेड्स तैयार कर सकती हैं।