गर्मियों में रूम के तापमान को कम करने के लिए 5 तरह के पौधे लगाएं: Cool Indoor Plants
Cool Indoor Plants

गर्मियों में रूम के तापमान को कम करने के लिए यें 5 तरह के पौधे लगायें

हम अपने आस पास पेड़ पौधों का गार्डन तो तैयार नहीं कर सकते लेकिन घर में कुछ पौधों को लगाकर घर के तापमान को जरुर कम कर सकते है। तो चलिए हम आपको बताते है कि ऐसे कौन से पौधे है जिसे लगाने से घर ठंडा होता है।  

Cool Indoor Plants: गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते है। कूलर से लेकर एसी तक सब अपने अपने बजट के हिसाब से घर में लगवाते है तब जाकर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। इसी के साथ गर्मी से बचने के लिए लोग खाने पीने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते है। लेकिन गर्मी कभी कभी इतना अधिक रूप ले लेती है कि इन सब से भी राहत नहीं मिलती। ऐसे में हम प्रक्रति की ओर भागते है। कहा जाता है जहां पेड़ पौधे ज्यादा होते है, जहां हरियाली ज्यादा होती है वहां अपने आप तापमान 8 से 10 डिग्री कम हो जाता है। अब हम अपने आस पास पेड़ पौधों का गार्डन तो तैयार नहीं कर सकते लेकिन घर में कुछ पौधों को लगाकर घर के तापमान को जरुर कम कर सकते है। तो चलिए हम आपको बताते है कि ऐसे कौन से पौधे है जिसे लगाने से घर ठंडा होता है।    

Also read:   छोटे बच्चों को पेट में दर्द होने के पीछे की हो सकती है ये 4 वजह 

Cool Indoor Plants
Snake Plant

घर के तापमान को कम करना है तो आज ही स्नेक प्लांट को घर में लगायें। ये दिखने में सुन्दर और बेहद ही कम पानी और धूप में चलना वाला प्लांट है। जिसकी वजह से ये घर में अच्छे से ग्रोथ करता है। ये पौधा रात में ऑक्सीजन देता है जिसकी वजह से आपका घर रात में ठंडा होता है।

Alovera Plant
Alovera Plant

एलोवेरा प्लांट के बारे में सभी अच्छे से जानते है इस पौधे में इतने गुण है जिसे आप जानते भी नहीं होंगे। स्किन, बाल, हेल्थ के लिए तो फायदेमंद है ही इसके साथ साथ ये पौधा घर के तापमान को भी कम करने में मदद करता है। एलोवेरा में ऐसे गुण होते है जो हवा में मौजूद टॉक्सिन को हटाने का काम करते है जिसकी वजह से कमरा ठंडा होता है।

Baby Rubber plant
Baby Rubber plant

बेबी रबर प्लांट देखने में काफी ज्यादा सुन्दर लगने वाला पौधा है। कमरे में इस पौधे को लगाने से कमरे में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड कम होती है और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिसकी वजह से आपका कमरा ठंडा होता है। अगर आप अपने कमरे को ठंडा रखना चाहते है तो अपने कमरे में इस पौधे को लगा सकते है।

Fern Plant
Fern Plant

फर्न प्लांट कमरे में लगाने से भी कमरे का तापमान बहुत हद तक ठंडा होता है। ये पौधा हवा में मौजूद नमी को बरकरार रखने में मदद करता है जिसकी वजह से कमरे में नमी बनी रहती है और कमरा ठंडा रहता है। आप इस पौधे को मई से सितम्बर महीने में घर के अंदर लगा सकते है।

Areca Pam Tree plant
Areca Pam Tree plant

घर के तापमान को कम करने के लिए अगर आप खास पौधे की तलाश कर रही है तो आप अपने घर में अरेका पाम ट्री प्लांट को लगा सकती है। ये पौधा भी हवा में मौजूद नमी को बनाये रखने में मदद करता है इसलिए आप घर के लिविंग रूम में इस पौधे को लगाएं। घर के तापमान को कम करने के साथ साथ ये पौधा अपनी खूबसूरती से आपके रूम को भी सजाने का काम करता है जिससे आपका लिविंग रूम सुन्दर दिखेगा।   

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...