छोटे बच्चों को पेट में दर्द होने के पीछे की हो सकती है ये 4 वजह
Stomach Pain in Children : बच्चों को पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों पर आप ध्यान देकर उनकी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Stomach Pain in Children : बच्चों और शिशुओं को पेट में दर्द होना काफी आम है। अगर आपके बच्चे की पसलियों के निचले हिस्से और उनके पेल्विक के बीच के क्षेत्र में दर्द महसूस हो रहा है, तो इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। बच्चों के पेट में दर्द के अधिकांश कारण गंभीर नहीं होते हैं। यह परेशानी कुछ ही दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि, कई बार गंभीर कारणों से पेट में दर्द हो सकता है। ऐसे में अगर आपके बच्चों के पेट में दर्द हो रहा है, तो इसके पीछे के कारणों के बारे में जरूर जान लें। आइए जानते हैं बच्चों के पेट में दर्द होने के पीछे के क्या कारण हैं?
Also read: प्रोसेस्ड फूड आइटम्स का हमारी सेहत पर नुकसान
कब्ज़ की परेशानी होना

बच्चों के पेट में दर्द का कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। यह काफी आम है और इससे पेट में दर्द हो सकता है। जिन बच्चों को कब्ज़ के कारण पेट दर्द होता है। उन्हें पेट में दर्द के साथ-साथ अनियमित मल त्याग, कठोर मल या फिर मल त्याग के दौरान कठिनाई का सामना करने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। अगर आपके बच्चों को कब्ज की वजह से पेट में दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार उनकी जांच जरूर कराएं।
गैस्ट्रोएंटेराइटिस
गैस्ट्रोएंटेराइटिस, या ‘गैस्ट्रो’ के कारण भी बच्चों के पेट में दर्द हो सकता है। यह आंत में संक्रमण के कारण होता है। ये संक्रमण बच्चों के बीच आसानी से फैलते हैं। इस स्थिति में पेट में दर्द के साथ-साथ उल्टी आना, दस्त, बुखार और पेट में दर्द जैसे लक्षण भी दिचे हैं। गैस्ट्रोएंटेराइटिस से जूझ रहे बच्चों को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। 6 महीने से कम उम्र के जिन शिशुओं को गैस्ट्रो है, उन्हें डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है

फूड पॉइजनिंग
कई बार फूड पॉइजनिंग की वजह से बच्चों के पेट में दर्द की परेशानी हो सकती है। इसके लक्षण गैस्ट्रोएंटेराइटिस की तरह होते हैं। इस स्थिति में बच्चों को निर्जलीकरण का खतरा अधिक होता है। ऐसी स्थिति में बच्चों की अधिक देखभाल की जरूरत होती है।

लैक्टोज इनटॉलरेंस
लैक्टोज इनटॉलरेंस तब होती है, जब आपका बच्चा लैक्टोज को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। इस तरह की स्थिति दूध और डेयरी उत्पादों में पाई जाने वाली चीनी की वजह से होता है। लैक्टोज युक्त भोजन या पेय लेने के बाद कुछ लोगों को पेट में दर्द, सूजन, गैस और दस्त की परेशानी होने लगती है।

