स्पाइडर प्लांट के साथ घर को बनाएं सुंदर और स्वस्थ: Benefits of Spider Plant
Benfits of spider indoor plant

स्पाइडर प्लांट के साथ घर को बनाएं सुंदर और हेल्दी

स्पाइडर प्लांट की पत्तियां पतली और मिक्स कलर में होती है जो बेहद खूबसूरत लगती है और यहीं कारण है कि लोग इसे अपने घर के लिविंग रूम या फिर बेडरूम में लगाना पसंद करते है। चलिए आपको हम घर की सुन्दरता को बढ़ाने वाले इस स्पाइडर प्लांट के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में बताते हैं।

Benefits of Spider Plant: घर को सजाने के लिए कई तरह के इनडोर प्लांट्स को घर में लगाया जाता है उन्हीं में से एक है स्पाइडर प्लांट। ये खूबसूरत प्लांट न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती पर चार चांद लगाता है बल्कि इससे आपको हेल्थ के कई फायदे मिलते है। बता दें कि खूबसूरत सा दिखने वाले इस प्लांट को इसकी पत्तियों के कारण स्पाइडर प्लांट कहा जाता है। इसकी पत्तियां पतली और मिक्स कलर में होती है जो बेहद खूबसूरत लगती है और यही कारण है कि लोग इसे अपने घर के लिविंग रूम या फिर बेडरूम में लगाना पसंद करते है। चलिए आपको हम घर की सुन्दरता को बढ़ाने वाले इस स्पाइडर प्लांट के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में बताते हैं।

Also read: आपके लिविंग रूम में उग सकते हैं ये फल देने वाले 7 पेड़

Benefits of Spider Plant
Purifies the air

स्पाइडर प्लांट को इनडोर प्लांट्स में से सबसे ज्यादा एयर प्यूरीफाई करने वाला पौधा माना जाता है। घर के अंदर स्पाइडर प्लांट्स को लगाने से घर की हवा में मौजूद केमिकल जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, फार्मूलाडेहाईट, जाईलीन जैसे हानिकारण केमिकल को घर से दूर भागते है।

stress free environment
making stress free environment

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव की कमी नहीं है। इस तनाव से सब मुक्ति पाना चाहते है खासकर जब थक कर घर पर आते है तो ऐसे माहौल की अपेक्षा करते है जिससे आपका मूड अच्छा बने और आप खुशनुमा महसूस करें। वहीं घर के अंदर लगे स्पाइडर प्लांट से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। ये प्लांट पर्यावरण में होने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है। स्पाइडर प्लांट को इसीलिए थेरेपेटिक प्लांट कहा जाता है इससे घर से गुस्सा, चिढ़चिढ़ापन, चिंता, तनाव सब दूर भागते है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि अस्पताल में मरीजों के कमरों में इस प्लांट को जरुर लगाया जाता है। माना जाता है कि सर्जिकल मरीज को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ये भी बताया जाता है कि इससे रोगियों का ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, चिंता, स्ट्रेस दूर भागते हैं।

oxygen level
increase oxygen level

स्पाइडर प्लांट वातावरण में होने वाले ऑक्सिजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं तो अपने घर में इन स्पाइडर इनडोर प्लांट को जरुर लगायें। जो घर में ऑक्सिजन की मात्रा को बढ़ाएगा और आपको सांस लेने में मदद मिलेगी।

अगर आपके घर में पालतू जानवर है तो आपको इस स्पाइडर प्लांट को लगाने से बिलकुल भी नहीं डरना चाहिए। इस प्लांट में किसी भी तरह के हानिकारक टॉक्सिन नहीं होते इसके साथ ही ये आपके जानवर और घर के छोटे बच्चों के लिए बिलकुल सेफ है। वहीं इस प्लांट से होने वाली हाई ओक्सिजन की मात्रा आपके जानवरों के लिए और भी बेहतर माना जाता है।

अगर आप किसी ड्राई प्लेस में रहते है जिसकी वजह से घर में नमी की कमी रहती है और आप एक ह्यूमिडिफायर की तलाश कर रहे है तो स्पाइडर प्लांट एक बेस्ट ऑप्शन है। स्पाइडर प्लांट में पानी देने के 12 घंटे के बाद भी इसकी पत्तियों में वाटर ड्रॉपलेट बनी रहती है जिससे घर में नमी बनी रहती है। इसके साथ ही इस प्लांट से सूजन और स्किन प्रॉब्लम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती हैं।  

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...