उनका फिट और हैल्दी व्यक्तित्व और उनका एनर्जेटिक अंदाज नई उम्र के सितारों को भी पीछे छोड़ देता है। उनकी इस सेहत का राज है उनकी अनुशासित और संयमित जीवन शैली। आइये जानते हैं इतने बिजी शेड्यूल के चलते हुए भी वे अपनी दिनचर्या कैसे मैंटेन करते हैं, उनके इस फ़िटनेस सीक्रेट को आप भी फॉलो कर सकते हैं और बन सकते हैं उनकी तरह फिट एंड हैंडसम।  

सुबह जल्दी उठना है उनकी आदत में शामिल :

अनिल कपूर रोज सुबह 6 बजे उठ जाते हैं। सुबह जल्दी उठने से पूरा दिन आप अपने आपको ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं। सुबह उठकर खाली पेट वे खाली पेट बोतल भरकर पानी पीते हैं। उसके बाद वे जॉगिंग और साइकलिंग के लिए निकल जाते हैं। साइकलिंग करना उन्हें बचपन से बहुत पसंद है। यहाँ तक कि वे अपनी कार से ज्यादा समय अपनी साइकिल पर बिताते हैं।

एक्सरसाइज़ किए बिना कोई दिन नहीं जाता :

अनिल कपूर के फिटनेस रूटीन में डेली एक्सरसाइज़ शामिल है। वे रोजाना जिम में दो घंटे बिताते हैं। जहां वे 10 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज़ करते हैं, फिर उसके बाद पुश-अप, सिट-अप और क्रंचेस करते हैं, वे अपने फ़िटनेस रूटीन में से 30- 45 मिनट हॉट योगा के लिए भी निकालते हैं। इसके अलावा वह बॉडी के हर पार्ट के लिए अलग- अलग दिन अलग- अलग एक्सरसाइज़ करने पर फोकस करते हैं। वे अपने किरदार के हिसाब से अपना वर्क आउट बदलते रहते हैं। सप्ताह में 6 दिन वे एक्सरसाइज़ के लिए वक्त जरूर निकालते हैं।  

डाइट का रखते हैं खास ख्याल :

उनके दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। इसके बाद वे हैवी नाश्ता लेना पसंद करते हैं। जिसमें वे अंडे या आमलेट, ओट्स या फल लेते हैं। अपनी डाइट में वे केला जरूर शामिल करते हैं इससे उन्हें कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन मिलता है। लंच में वे एक कटोरी दाल, रोटी, चावल और सलाद लेते हैं। उन्हें बाहर के भोजन से ज्यादा घर का बना हुआ खाना पसंद है। अपने दिन का अंत वे बड़े ही सेहतमंद तरीके से करते हैं। डिनर वे जल्दी कर लेते हैं जिसमें वे 250 ग्राम ग्रिल्ड फिश या चिकन खाते हैं। वे दिन में हर डेढ़ से दो घंटे में कुछ न कुछ हैल्दी खाते हैं। अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए वे दिन में खूब सारा पानी पीते हैं। जो उनकी इस उम्र में भी चमकती त्वचा का राज है। इन सबके अलावा वे शुगर और जंक फूड से दूरी बना कर रखते हैं। अनिल कपूर मानते हैं कि शुगर हैल्थ का सबसे बड़ा दुश्मन है।

बुरी आदतों से हैं कोसों दूर :

कूल और फिट दिखने वाले अनिल कपूर अपनी लाइफ में बड़े ही अनुशासित तरीके से रहते हैं। वे सुबह जल्दी उठते हैं और रात में जल्दी सो जाते हैं। इसलिए वे देर रात चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में जाना कम पसंद करते हैं। वे स्मोकिंग और एल्कोहल से ख़ासी दूरी बनाकर रखते हैं। अच्छी नींद और भरपूर काम उनकी सेहत को अच्छा रखता है। यदि आप भी अनिल कपूर की तरह फिट रहना चाहते हैं तो उनके रूटीन को अपना सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़

जरूर ट्राई करें ये 10 फैट बर्न करने वाले फूड

दही करता है वजन कम करने में मदद, जानें फायदे

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।