एक तरफ डांस, एक तरफ प्रॉप्स के साथ फोटो सेशन, हंसी-ठिठोली करता हुआ एक ग्रुप तो एक तरफ जबरदस्त टिप्स एंड ट्रिक्स हर बार की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन-5 का खुमार सभी के सर चढ़कर बोला। हरियाली तीज सेलिब्रेशन के लिए वैश्य अग्रवाल महिला समिति की सभी महिलाएं ग्रीन कलर में एक से बढ़कर एक ट्रेडिशन और मॉर्डन ड्रेसेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। यहां पर एक बार फिर फनी एक्टिविटीज़ और गेम्स ने महिलाओं का दिल जीता। इस बार हमारा ब्रांड पार्टनर रहा वीएलसीसी वैनिटी क्यूब और वीएलसीसी वेलनेस।

सबसे पहले स्वच्छता

गृहलक्ष्मी दोपहर इवेंट महिलाओं को मौज-मस्ती कराने के साथ-साथ कुछ जानकारियों से भी रुबरू कराता है लेकिन इन सबके पहले सबसे पहले उन्हें स्वच्छता शपथ दिलाई जाती है। वैश्य अग्रवाल महिला समिति की सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता शपथ ली और अपने घर-आंगन के साथ-साथ अपने आसपास के एरिया को भी साफ रखने का वादा किया।

इन्हें मिला टाइटल

गृहलक्ष्मी दोपहर के वेन्यू पर सबसे पहले पहुंचकर मिस अर्ली बर्ड का टाइटल जीता मिस स्नेह लता ने। मिस फिट बनी रितु भंडारी, मिस पटाखा-सुशील शर्मा, मिस कलरफुल-नीति शर्मा, मिस वेल ड्रेस्डअप-दीपिका और मिस वेल ड्रेस कोऑर्डिनटेड बनीं रौमी खुराना। वहीं फर्स्ट लकी डिप विनर रहीं मिस शिल्पा, सेकंड लकी डिप विनर रहीं मिस गरिमा खरबंदा, तो बम्पर प्राइज़ विनर रहीं मिस मंजू गुप्ता।

ब्रांड एक्टिविटी को किया खूब एंजॉय

गृहलक्ष्मी दोपहर में मौजूद वीएलसीसी वेलनेस एक्सपर्ट्स ने महिलाओं को कई तरह के स्किन केयर टिप्स दिए। साथ ही ब्रांड की तरफ से आयोजित क्वेश्चन आंसर राउंड में क्लब मेंबर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीतने वाले मेंबर्स को मिले आकर्षक वीएलसीसी कूपन्स।

जब रैम्प पर उतरी महिलाएं

गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं को सबसे ज्यादा इंतज़ार रहता है गृहलक्ष्मी फैशन शो का। फैशन शो के दौरान रैम्प पर जो महिला पूरे कॉन्फिडेंस से रैम्प पर चलती हैं, उन्हें ही हम देते हैं गृहलक्ष्मी क्वीन का टाइटल। वैश्य अग्रवाल महिला समिति की महिलाओं में रैंप पर गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। अपनी कॉन्फिडेंस भरी रैम्प वॉक के जरिये जजेस को इम्प्रेस करके रनरअप रहीं मधू कौशिक और गृहलक्ष्मी क्वीन बनीं मनीषा।

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।