बाॅलीवुड में कई सितारें ऐसे है जिनकी उम्र तो बड़ रही है, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी वहीं के वहीं ठहरी हुई है। 50 की उम्र पार करने के बाद अक्सर लोगों में बुढ़ापे की झलक दिखाई देने लगती है। बाॅलीवुड में भी कई लोग है जो कि इस उम्र में बुढ़ापे को की ओर बढ़ते जा भी रहे हैं, लेकिन कुछ कलाकार अब भी ऐसे हैं जो कि 50 की उम्र पार करने के बाद भी जवां ही दिखाई देते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में।
अनिल कपूर

बाॅलीवुड में जवां चेहरों की बात आती है तो सबसे पहला चेहरा अनिल कपूर का ही होता है। भले ही अनिल अपनी उम्र के उस पड़ाव पर जा पहुंचे हो जिसे लोग बुढ़ापे की उम्र कहते हैं लेकिन फिर भी अनिल किसी यंग एक्टर से कम नहीं है। अनिल कपूर इस उम्र में फिट है। आज भी वह अपने से कम उम्र के एक्टर को भली भांती मात दे सकते हैं।
सलमान खान

सलमान खान बाॅलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसे छोटे से लेकर बड़ा हर इंसान पसंद करता रहा है। 55 साल के हो चुके सलमान आज भी किसी न्यू कमर एक्टर को मात देने के काबिल है। सलमान खान की फिट बाॅडी इस उम्र में भी उन्हें जवां दिखाए रखती है।
सैफ अली खान

चार बच्चों के पिता बन चुके सैफ अली खान आज भी अपने बच्चों से भी जवां नजर आते हैं। 50 साल के हो चुके सैफ अब भी फिटनेस के धनी है। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अपने फिटनेस के लिए अलग ही मुकाम पर फेमस है। आज भी लड़कियां सैफ को उतना ही पसंद करती है।
शाहरुख खान

55 साल के हो चुके शाहरुख खान आज भी बाॅलीवुड के किंग खान बने हुए हैं। बाॅलीवुड में एंट्री के समय भले ही शाहरुख के पास बाॅडी नहीं हो लेकिन अब इस उम्र में भी शाहरुख की फिट बाॅडी नई पीढ़ी के लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।
ऋतिक रोशन

खूबसूरती कर बात हो और ऋतिक रोशन छूट जाए ऐसा तो भला हो ही नहीं सकता। 47 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन करोड़ों दिलों की धड़कन है। आज भी लड़कियां ऋतिक की एक झलक के पाने के लिए दीवानों की तरह कोशिश करती है। ऋतिक का चार्म सिर्फ अपने देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऋतिक की फिटनेस के चर्चें हैं। ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे ज्यादा हैंडसम मेंस में से एक माने जाते हैं।
कपिल शर्मा: शो में खुदको गरीब बताते हैं, असल जिंदगी में है आलीशान घर
