पांच पौधे जिन्हें हर घर में होने चाहिए, लगाने की पूरी जानकारी: Gardening Tips
यह पौधे आपके घर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के साथ साथ प्रदूषित हवा के शुद्धीकरण का भी काम करते हैं।
Important Plants for Home: पौधे लगाने के कई लाभ हैं। यह औषधीय रूप से उपयोगी होने के साथ घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। यही वजह है कि बाग़वानी का चलन बढ़ा है। हर कोई अपने शौक़ और सुंदरता के लिए इन पौधों के अपने घर के गार्डन अथवा बालकनी में लगाना पसंद करता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको आज 5 ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। यह पौधे आपके घर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के साथ साथ प्रदूषित हवा के शुद्धीकरण का भी काम करते हैं। जिससे आपके घर का वातावरण शुद्ध होता है और उनके भीतर ताज़गी आती है। साथ ही साथ यह हमारे और आपके मूड को भी प्रभावित करते हैं। यह हमारे तनाव को दूर करने के साथ साथ दिमाग़ को शांत करने में मददगार पाए गए हैं।
Also read : घर में तुलसी लगाने के फायदे : Tulsi Plant at Home
1. तुलसी का पौधा
![Important Plants for Home](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/12/plants-2-1.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
तुलसी का पौधा आपको हर भारतीय घर में बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएगा। यह परंपरागत रूप से हमारे घर परिवार का हिस्सा रही है। यह हमारे पौराणिक कथाओं और हिंदू दर्शन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। तुलसी का उपयोग पूजा पाठ के अलावा आमतौर पर औषधि के रूप में भी किया जाता है। यह खांसी और जुकाम को ठीक करने के साथ साथ चाय में भी उपयोग की जाती है। तुलसी की हरी पत्तियों को कच्चा भी खाया जाता है। यह ऑक्सीजन छोड़ता है और हमारे घर की हवा को भी साफ रखता है।
2. मनी प्लांट
![Money plant](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/12/plants-3-1.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
मनी प्लांट हमारे घरों में लगाया जाने वाला बहुत ही लोकप्रिय पौधों है। यह आपको तक़रीबन हर घर में देखने को मिल जाएगा। यह एक इंडोर पौधे के तौर पर उपयोगी होने के साथ साथ घर में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। लोग कहते हैं कि इस पौधे के घर में होने से खुशी आती है और भाग्य प्रबल होता है। यह हमारे घर के भीतर की प्रदूषित हवा को साफ़ करके आक्सीजन की मात्रा को बढ़ता है। जिससे आपके आसपास एक एक सुंदर और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होता है। इस पौधे के होने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।
3. स्नेक प्लांट
![Snake plant](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/12/plants-4.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसके कई तरह के लाभ हैं। इस पौधे को लगाना और इसका रखरखाव करना बहुत ही आसान है जिसकी वजह से यह आपको हर कहीं देखने को मिल सकता है। इस पौधे की एक और ख़ास बात यह है कि इसे घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर बहुत ही आसानी से लगाया जा सकता है। यह हर घर में पाया जाने वाला बहुत ही उपयोगी पौधा है। यह कम धूप और पानी के बावजूद बहुत ही अच्छी तरह से लग जाता है। जिसकी वजह से इसे वह लोग भी अपने घर में लगा सकते हैं जिनको बाग़वानी का ज़्यादा अनुभव नहीं है।
4. जेड प्लांट
![Jade plant](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/12/plants-5.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
जेड प्लांट एक ऐसा पौधा है जो बहुत ही आसानी से ग्रो करता है और इसकी देखभाल भी बहुत ही आसान होती है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे मिट्टी के साथ साथ पानी में भी लगाया जा सकता है। यह एक धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा है जो उचित देखभाल की स्थिति में 70 साल तक जीवित रह सकता है। यह देखने में बहुत ही आकर्षक पौधा है। इस पौधे के कई अन्य फ़ायदे भी हैं। यह अन्य सभी इंडोर पौधों की ही तरह से हमारे घर के अंदर की हवा को शुद्ध करता है। ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है।
5. रबड़ प्लांट
![rubber plants](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/12/plants-6.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
रबड़ के पौधे आपको हमारे हर भारतीय घर में देखने को मिल जायेंगे। इस पौधे की बहुत ही ज़्यादा उपयोगिता है जिसकी वजह से यह हमारे घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर लगाया जाता है। यह देखने में काफ़ी आकर्षक पौधा होता है। इसकी पत्तियाँ चमकदार होती हैं और रबड़ की तरह से दिखती हैं। इस पौधे को बहुत ही संतुलित मात्रा में हवा, पानी और धूप की आवश्यकता होती है। इस पौधे को प्रतिदिन कम से कम छह से आठ घंटे हल्की रोशनी की जरूरत होती है।