खसखस के सेवन से महिलाओं को मिलते हैं कई फायदे
महिलाओं के लिए खसखस का सेवन काफी फायदेमंद होता हैI इसके सेवन से पाचन तंत्र, बाल, त्वचा, अनिद्रा, डायबिटीज, हड्डी और तंत्रिका तंत्र से सम्बंधित सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैंI
Poppy Seeds for Women: खसखस एक तरह का तिलहन होता हैI खसखस का वैज्ञानिक नाम पेपेवर सोम्निफेरम हैI इसे अंग्रेजी में पॉपी सिड्स, बंगाली में पोस्तो, तेलुगु में गसागसालु नाम से जाना जाता हैI इसमें कई गुण होते हैं और यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैI इसमें कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, मैगनीज, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, थायमिन, आयरन मौजूद होता हैI महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता हैI इसके सेवन से पाचन तंत्र, बाल, त्वचा, अनिद्रा, डायबिटीज, हड्डी और तंत्रिका तंत्र से सम्बंधित सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैंI साथ ही गर्भावस्था में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता हैI इसके सेवन से एचडीएल लेवल बढ़ता है और एलडीएल लेवल कम होता हैI यह शारीरिक एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता हैंI आइए जानते हैं कि इसके सेवन से महिलाओं को क्या-क्या फायदे होते हैंI
Also read: आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर खसखस है कई बीमारियों का रामबाण इलाज: Poppy Seed Benefits
अनिद्रा से लड़ने में है सहायक

खसखस एक शांत प्रभाव पैदा करने के लिए जाना जाता हैI खसखस अनिद्रा से लड़ने और नींद लाने में कारगर हैI यह तनाव के स्तर को कम करने में भी मदद करता हैI
किडनी की पथरी के इलाज में है सहायक

खसखस में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो किडनी की पथरी के इलाज में सहायक होता है और दोबारा पथरी की समस्या होने से भी रोकथाम करता हैI इसलिए जिन महिलाओं को पथरी की समस्या है या जिनका पथरी का ऑपरेशन हुआ है, उन्हें हमेशा खसखस का सेवन करना चाहिएI
महिलाओं की प्रजनन क्षमता सुधारता है

खसखस विटामिन ई का अच्छा स्रोत माना जाता हैI इसके सेवन से महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार होता हैI खसखस के तेल से फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करने से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती हैI दरअसल फैलोपियन ट्यूब वो मार्ग होता है, जिससे अंडे अंडाशय से गर्भाशय तक जाते हैंI
हड्डियों को मजबूत बनाता है

खसखस कैल्सियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैI ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और इनके विकास में मददगार होते हैंI जिन लोगों की हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें खसखस का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे उन्हें काफी लाभ होता हैI
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में है मददगार

खसखस में जिंक और आयरन मौजूद होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती हैI इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन ले जाने और इम्युनिटी में सुधार करता हैI जिंक नई कोशिकाओं की वृद्धि और उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैI
बालों का झड़ना कम करता है

खसखस में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैI इसके सेवन से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है और यह नए बाल उगाने में भी मदद करता हैI बालों पर खसखस के इस्तेमाल से बाल शाइनी और हेल्दी बनते हैंI आप नारियल तेल में खसखस मिला कर कुछ समय के लिए रहने दें, फिर इस तेल से स्कैल्प में अच्छी तरह से मालिश करेंI अच्छे परिणाम के लिए हफ़्ते में तीन बार खसखस का नारियल तेल के साथ इस्तेमाल करेंI
