Jhalak Dikhhla Jaa 11 Update: डांसिंग रिअलिटी शो का आगाज अपने भव्य अंदाज के साथ दीवाली पर हो गया है। पिछले हफ्ते चूंकि त्योहार था ऐसे में किसी भी तरह का कोई बर्डन प्रतियोगियों पर नहीं रखा गया था। शो में सभी प्रतियोगियों ने एक बहुत ही अच्छा स्टार्ट किया था और एक से बढ़कर अपनी प्रस्तुतियां दी थीं। शो में जज के तौर पर फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा नजर आ रहे हैं। वहीं रितविक और गौहर खान की एंकरिंग भी एक कमाल है। यह शो सोनी पर शनिवार और रविवार को प्रसारित किया रहा हे। अगर इसके पहले दो एपिसोड की बात करें तों इसमें डांस के साथ इमोशन की बानगी भी नजर आई।
Also read :बिग बॉस के घर में जमकर हो रहा ड्रामा, अभिषेक ने खानजादी को कहा नकली: BB 17 Episode Update
मैं दीपिका के लिए शो में आया
हर कोई जानता है कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम एक फैमिली मैन हैं। झलक में उनकी पहली परफॉर्मेस जजेज को भी पसंद आई। अरशद वारसी का कहना था कि आपने एक स्टार की तरह परफॉर्म किया है। वहीं शुएब ने भी इस शो में आने के लिए बोला कि इस शो में आने का मकसद दीपिका हैं। वो खास तौर से उनके लिए आए हैं और ट्राफी जीतना चाहते हैं। आपको बता दें कि दीपिका इस शो के पहले के सीजन का हिस्सा रही हैं लेकिन वह बहुत जल्दी ही इस शो से एलिमिनेट हो गई थीं।
मैं स्टार नहीं हूं
शो में अपनी एक पहचान को तलाशने तनिषा मुखर्जी भी आई हैं। उन्होंने भी अपनी परफॉर्मेंस को अच्छा बनाने के लिए अपनी जी जान लगा दी। उनकी प्रस्तुति पर जब फराह खान ने कहा कि आपने एक स्टार की तरह परफॉर्म किया है तो उनका कहना था कि मेरे घर में काजोल स्टार है। अजय देवगन स्टार है लेकिन मैं स्टार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं वो मुकाम तक नहीं पहुंच पाई।

