जल्द शुरू होगा झलक दिखलाजा सीजन 11, ये सितारे दिखाएंगे डांस मूव्स: Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestant
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestant

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestant: झलक दिखलाजा टेलीविजन इंडस्ट्री का एक फेमस डांस रियलिटी शो है जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं। यहां पर उन्हें अपने चहेते सितारों के बेहतरीन डांस मूव देखने को मिलते हैं और वह उन्हें खुलकर सपोर्ट करते हुए भी दिखाई देते हैं। अब यह शो अपने 11 सीजन के साथ आने वाला है और इसे लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। न सिर्फ इस शो के होस्ट फाइनल हो गए हैं बल्कि कंफर्म कंटेस्टेंट की सूची भी सामने आ चुकी है।

ये होंगे होस्ट और जज

YouTube video

शानदार डांस रियलिटी शो को ऋत्विक धनजानी और गौहर खान होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडियन एक्टर अरशद वारसी, ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और फेमस कोरियोग्राफर फराह खान इस शो को जज करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Also read : पतियों के लिए आपस में भिड़ेंगी अंकिता और ऐश्वर्या, मन्नारा को छोड़ना है शो: BB 17 Today Episode

नजर आएंगे ये कलाकार

शिवांगी जोशी, तनीषा मुखर्जी, हिना खान, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान, शोएब इब्राहिम, राजीव ठाकुर, आयशा सिंह, मनीषा रानी, आमिर अली, उर्वशी ढोलकिया, सुरभि चांदना, अंजलि आनंद, करुणा पांडे, संगीता फोगाट जैसे कलाकारों का इस शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, हिना खान और सुरभि समेत दो ऐसे अन्य भी कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने फिलहाल हां नहीं कहा है। कंफर्म कंटेस्टेंट की सूची आना अभी बाकी है। हालांकि, कुछ नाम पर पूरी तरह से मुहर लग चुकी है।

कब आएगा शो

यह शो 11 नवंबर से शुरू किया जाने वाला है और नए शो का दिवाली के 1 दिन पहले से शुरू होना दर्शकों के लिए किसी दिवाली गिफ्ट से काम नहीं होने वाला है। यहां पर उन्हें अपने चाहते सितारों को स्टेज पर परफॉर्मेंस करते हुए देखने को मिलेगा। अब इतने सारे सितारों में से कौन अपने डांस मूव्स से जज और दर्शकों का दिल जीत पाता है यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...