पतियों के लिए आपस में भिड़ेंगी अंकिता और ऐश्वर्या, मन्नारा को छोड़ना है शो: BB 17 Today Episode
BB 17 Today Episode

BB 17 Today Episode: बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। घर में खलबली मची हुई है कोई एक दूसरे से लड़ाई कर रहा है तो कोई यहां पर प्यार ढूंढ रहा है। शुरुआत से चुप नजर आ रहे कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को अब खुलकर अपनी बातें रखते हुए देखा जाने लगा है और वह अंकिता और विक्की के खिलाफ हो गए हैं। अब ऐश्वर्या और अंकिता के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है। घर में यह दोनों ही है जो शादीशुदा है इसलिए इन्होंने करवा चौथ का व्रत भी सेलिब्रेट करेंगे। उधर दूसरे मकान की बात करें तो वहां पर अलग ही ड्रामा चल रहा है मनारा घर से बाहर जाने की रिक्वेस्ट करती हैं और कन्फेशन रूम में बुलाने को कहती हैं। समर्थ भी ईशा से भिड़ जाते हैं और अभिषेक उन्हें संभालते दिखाई देते हैं।

बिग बॉस हाउस में करवा चौथ

बिग बॉस के आज के एपिसोड में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा को सज धज कर अपने पति विक्की जैन और नील भट्ट के लिए करवा चौथ का व्रत रखते देखा जाएगा। बाकी के घर वाले भी उनकी पूजन के दौरान शामिल होंगे और इस दौरान विक्की अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरेंगे और नील ऐश्वर्या को मंगलसूत्र पहनाएंगे।

समर्थ और ईशा की लड़ाई

इधर ईशा की अपने बॉयफ्रेंड समर्थ के साथ खूब लड़ाई देखी जाएगी और गुस्से में समर्थ ईशा के हाथ से सामान लेकर फेंक देंगे। ईशा उन्हें धमकी देगी कि अगर यह सब कुछ खत्म नहीं हुआ तो वह रिश्ता खत्म कर देंगी। ईशा बाद में सॉरी बोलता है और अभिषेक समर्थ से पूछते हैं कि ईशा में आज फिर ऐसा क्या है जो सबको उससे प्यार हो जाता है।

भिड़ेंगे ऐश्वर्या और अंकिता

इधर अंकिता और ऐश्वर्या के बीच भी जमकर घमासान देखने को मिलने वाला है। दरअसल एक टास्क के दौरान नील विक्की का नाम लेकर बोलेंगे कि वह उनसे नफरत करते हैं। यह बात अंकिता को पसंद नहीं आएगी और वह उन्हें डरपोक बुलाने लगेंगे तभी ऐश्वर्या इस लड़ाई में कूद जाएंगे और अपने पति का बचाव करेंगे और अंकिता को फट्टू कहती नजर आएंगी।

मन्नारा को छोड़ना है शो

उधर मन्नारा चोपड़ा का फिर से घर में लड़ाई झगड़ा हो जाएगा और वह इमोशनल होकर रोने लगेंगी और बिग बॉस को कन्फेशन रूम में बुलाने को कहेंगी। वह यह कहेंगी कि वह इस शो में नहीं रहना चाहती हैं अब आगे घर में क्या-क्या ड्रामा होता है यह तो एपिसोड नहीं पता चलेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...