इन 8 बेहतरीन चाइनीज ब्यूटी सीक्रेट्स को करें फॉलो, फेस पर आएगा निखार: Chinese Beauty Secrets
Chinese Beauty Secrets

इन चाइनीज ब्यूटी सीक्रेट्स को करें फॉलो, फेस पर आएगा निखार: Chinese Beauty Secrets

हम चाइनीज महिलाओं की त्वचा पर गौर करे तो उनकी त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा चाइनीज महिलाएं लंबे समय तक जवां भी दिखती हैं।

Chinese Beauty Secrets: महिलाएं खूबसूरस त्वचा पाने के लिए कई तरह के महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। फिर भी उन्हें क्लियर स्किन नहीं मिल पाती है। चेहरे पर दाग-धब्बे से लेकर पिंपल्स आदि आपकी नेचुरल ब्यूटी को कहीं छुपा देते हैं। लेकिन, आप चाहे तो चेहरे पर निखार लाने के लिए चाइनीज ब्यूटी सीक्रेट्स को आजमा सकती हैं। अगर हम चाइनीज महिलाओं की त्वचा पर गौर करे तो उनकी त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा चाइनीज महिलाएं लंबे समय तक जवां भी दिखती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चीन में त्वचा की देखभाल के लिए महिलाओं द्वारा कुछ खास तरीके आजमाए जाते हैं। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने वाले है, जिसे फॉलो करके आप भी बेदाग त्वचा पा सकती हैं।

Also read: झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये पत्तियां

हर्बल टी से मिलता है फायदा

Chinese Beauty Secrets
Chinese Beauty Secrets-Herbal Tea

चीनी महिलाएं प्रतिदिन अपनी डाइट में हर्बल टी का इस्तेमाल करती हैं। वैसे हर्बल टी का स्वाद अच्छा नहीं होता है। लेकिन, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर्बल टी बेहद कारगर मानी जाती है। हर्बल टी में एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, अमीनो एसिड्स, विटामिन सी और कैरोटेनॉइड्स पाए जाते हैं, जिससे त्वचा का रंग साफ होता है। स्लिम बॉडी पाने के लिए चीन की महिलाएं ग्रीन टी का अधिक सेवन करती हैं।

मोती पाउडर

Pearl Powder
Pearl Powder

चीनी महिलाएं त्वचा को तरोताजा रखने के लिए पर्ल यानि मोतियों के पाउडर का अधिक इस्तेमाल करती है। यह पाउडर सीप के खोल का बना होता है। इस पाउडर के इस्तेमाल से त्वचा पर सूजन और जलन नहीं होता हैं। इसके अलावा चीनी महिलाएं पर्ल पाउडर का फेस मास्क भी बनाकर लगाती हैं।

मूंग दाल

moong dal
moong dal

मूंग दाल खाने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके अलावा मूंग दाल मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चीन में स्किन केयर का यह तरीका काफी प्रचलित है। मूंग की दाल के फेस मास्क में त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए कूलिंग गुण होते हैं। चीनी महिलाएं प्रतिदिन अपने खाने में मूंग दाल का उपयोग करती हैं या फिर वह मूंग दाल का पाउडर बनाकर भी लगाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर मौजूद मुंहासे निकल जाते हैं।

पुदीने की पत्तियां

Pudina
Pudina

चीनी महिलाएं बेदाग त्वचा पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती हैं। जिनमें पुदीना काफी लाभप्रद औषधि है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर उनका फेस पैक बनाकर इसे चेहरे और हाथों पर लगाया जाता है। जिससे त्वचा पर इंस्टेंट निखार आता हैं।

चावल का पानी

rice water
rice water

चावल का पानी भी हमारी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है। एक कप पानी में चावल डालकर इसे तब तक पकाएं, जब तक पानी पूरी तरह से सफेद ना हो जाए। उसके बाद घोल को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे और जब घोल ठंडा हो जाए तो उसे चेहरे पर रूई की मदद से लगाए। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करने से आपकी त्वचा पर एक अलग निखार देखने को मिलेगा। चीनी महिलाएं भी यह उपाय अक्सर आजमाती हैं।

अंडा फेस पैक

चीनी महिलाएं अपनी त्वचा को मुलायम और कसी हुई बनाने के लिए अंडों का फेस पैक बनाती हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। दरअसल, का सफ़ेद भाग त्वचा में कसावट लाता है। आप अंडे के सफ़ेद भाग को हफ्ते में एक बार लगाएं। फिर इसे सूखने दें और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

फेशियल एक्यूपंक्चर

चीनी महिलाएं फेशियल एक्यूपंचर का इस्तेमाल अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए करती हैं। इस उपचार में त्वचा को पोषण देने के लिए विभिन्न ऊर्जा बिंदुओं पर पतली सुई चुभोई जाती हैं। यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जो आपकी त्वचा के लिए अच्छा है।

हल्दी के पैक का प्रयोग

भारतीय महिलाओं से लेकर चीनी महिलाओं के बीच हल्दी का व्यापक रूप से उपयोग होता है। चीन में महिलाएं हल्दी के पैक का इस्तेमाल लंबे समय से झुर्रियां दूर करने के लिए करती हैं। आप नियमित रूप से हल्दी का लेप लगाकर त्वचा की खूबसूरती बरकरार रख सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...