Eating Habits: हम जैसा खाते हैं, वास्तव में हम वैसा ही बनते हैं। यह एक ऐसा सत्य है, जिसे जानते तो हम सभी हैं, लेकिन मानते नहीं है। यही कारण है कि खान-पान की खराब आदतों के कारण हम अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके कारण हम तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहने लगते हैं। इन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या। अत्यधिक तनाव और खान-पान पर ध्यान ना देने के कारण कम उम्र में ही लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझते हैं।
अक्सर इसे बहुत अधिक सीरियस नहीं लिया जाता है, जबकि वास्तव में यह समस्या बहुत अधिक गंभीर साबित हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर की तरह है और इसके कारण व्यक्ति को हृदय रोग, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और गुर्दे की बीमारी के विकास की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन अगर आप अपनी डाइट व खानपान की आदतों पर ध्यान देते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है-
Eating Habits Tips: 1) समझदारी से चुनें फूड इंग्रीडिएंट्स
अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से मैनेज करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने खाने की आइटम्स को बेहद ध्यान से चुनना चाहिए। कोशिश करें कि आपकी डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट को अपनी डज्ञइट का हिस्सा बनाएं। दरअसल, जब आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल खुद ब खुद कम होने लगता है। साथ ही साथ, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलती है।
2) लिमिट में हो सोडियम इनटेक

अमूमन अपने आहार में हम नमक को शामिल करते हैं। लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ऐसे में आपको नमक का सेवन काफी हद तक सीमित करना चाहिए। कुछ लोगों की ईटिंग हैबिट होती है कि वे सलाद व अन्य फूड आइटम्स में ऊपर से नमक डालकर खाते हैं। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको आज ही इस आदत से छुटकारा पा लेना चाहिए। साथ ही, आपको रेग्युलर में भी सोडियम इनटेक काफी कम करना चाहिए। कई बार हम नमक तो कम खाते हैं लेकिन कैन्ड फूड, प्रोसेस्ड चीज़, सलाद ड्रेसिंग आदि खाते हैं। जिसके कारण हमारा सोडियम इनटेक काफी अधिक हो जाता है। इसलिए आपको इन पर भी खासतौर से ध्यान देना चाहिए।
3) स्मोकिंग को कहें नो
स्मोकिंग करना किसी भी लिहाज से सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आप कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। इतना ही नहीं, स्मोकिंग की आदत के कारण आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। इसलिए यह कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे स्मोकिंग पूरी तरह से छोड़ देनी चाहिए। इससे आपको ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इससे हृदय रोग के जोखिम भी कम होते हैं और आपकी ओवर ऑल हेल्थ सुधरती है।
4) कैफीन इनटेक ना हो अधिक
कुछ लोगों को जब भी थकान का अहसास होता है तो वे चाय या कॉफी पीने लगते हैं। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कैफीन का अधिक सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यह आपके एड्रेनल ग्लैंड को अधिक एड्रेनालाईन जारी करने का कारण बनता है, जिसके कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इसलिए आपको कैफीन का सेवन कम से कम करना चाहिए। कोशिश करें कि आप दिन में एक या दो कप से अधिक चाय या कॉफी ना लें।
5) लें अधिक फाइब
अगर आप नेचुरल तरीके अपने ब्लड प्रेशर को बैलेंस करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने फाइबर इनटेक को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। फाइबर ना केवल आपको अधिक देर तक फिलिंग रखते हैं, बल्कि सॉल्यूबल फाइबर की खासियत यह होती है कि ब्लड प्रेशर को कम करने पर इनका सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में ओट्स, होल ग्रेन, फल और सब्जियों आदि को शामिल करें। इससे आपका ब्लड प्रेशर आसानी से बैलेंस हो पाएगा।
6) खट्टे फलों का करें सेवन
खट्टे फल ना केवल आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, बल्कि ये आपके ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। साइट्रस फल जैसे नींबू, संतरा, अंगूर, और खट्टे स्वाद वाले फल खाने से शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ता है, जो नमक से सोडियम के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसलिए कोशिश करें कि आप दिन में किसी ना किसी रूप में साइट्रस फलों को अवश्य खाएं।
7) शराब से बचें
स्मोकिंग की ही तरह अल्कोहल का सेवन भी आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इससे ना केवल आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि यह आपके ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आप शराब से थोड़ी दूरी बनाते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर 4 मिमी एचजी तक कम हो सकता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन बहुत अधिक शराब पीने से ना केवल ब्लड प्रेशर हाई होता है, बल्कि यह यह रक्तचाप की दवाओं की प्रभावशीलता को भी कम कर सकता है। इसलिए, शराब से आज ही तौबा कर लें। अगर आप इसके आदी है तो एक दिन में एक या दो ड्रिंक से अधिक बिल्कुल भी ना लें।
