जानें कौन सा नमक सेहत के लिए है फायदेमंद? कितने होते हैं प्रकार और फायदे: Salt Types and Benefits
Salt Types and Benefits

Benefits of Black Salt: काला नमक हम सभी की भारतीय किचन का हिस्सा रहा है। कई तरह की अलग-अलग डिश में काले नमक की मदद से उसके टेस्ट को एन्हॉन्स किया जाता है। खनिजों से भरपूर, नियमित रूप से सेवन करने पर इसके कई स्वास्थ्य लाभ होने की बात कही जाती है। नियमित नमक के विपरीत, काला नमक रक्त में सोडियम के स्तर को नहीं बढ़ाता है, यही कारण है कि उच्च रक्तचाप वाले लोगों को इसकी सलाह दी जाती है। काला नमक अपने कई औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद का एक अभिन्न अंग रहा है।

लेकिन क्या आपको पता है कि काला नमक सिर्फ टेस्ट या हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि इसके ब्यूटी बेनिफिट भी कम नहीं है। आप चाहें तो इससे अपनी स्किन व बालों का भी ख्याल रख सकते हैं। इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपको एक साथ कई ब्यूटी बेनिफिट्स मिल सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

Benefits of Black Salt: मिलती है ग्लोइंग स्किन

अगर आप काले नमक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है। दरअसल, पसीना, गंदगी और ऑयल आपके स्किन पोर्स को क्लॉग कर सकते हैं जिससे आपको एक्ने और ब्रेकआउट हो सकते हैं। दरसअल, काले नमक की दानेदार बनावट इसे स्किन के लिए एक बेहतरीन क्लींजर बनाती है। जब आप इससे अपनी स्किन की सफाई करते हैं तो यह आपकी स्किन की गहराई से सफाई होती है और जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और आपकी स्किन पर एक चमक आती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में काला नमक, बेकिंग सोडा, जैतून का तेल और अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिक्स करें और अपने घुटनों और कोहनियों सहित बॉडी पर इसे लगाकर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। अंत में, पानी से स्किन को वॉश करें।

नाखूनों के पीलेपन से छुटकारा

Benefits of Black Salt
Benefits of Black Salt for Nails

अगर आप नाखूनों के पीलेपन के कारण परेशान हैं तो ऐसे में काले नमक का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, नाखूनों में बेहतर एक्सफ़ोलिएटिंग गुण होते हैं, जिसके कारण नेल्स से इसकी मसाज करने से आपके नेल्स का पीलापन दूर होता है। यह आपके नेल्स को फिर से व्हाइट व ब्राइटन कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पानी में थोड़ा सा काला नमक घोलें और इसे अपने नाखूनों पर रुई की मदद से लगाएं। इसे थोड़ा सा रगड़ें और फिर कुछ देर बाद आप इसे पानी से धो दें। ऐसा करने से आपके नेल्स में फिर से चमक आ जाती है।

बालों को बनाएं हेल्दी

अगर आप हेयर फॉल के कारण परेशान हैं या फिर बालों में रूसी है तो ऐसे में काले नमक का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। काला नमक स्कैल्प पर मौजूद गंदगी, तेल और प्रोडक्ट बिल्डअप को दूर करने के लिए स्कैल्प को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। यह डैंड्रफ को दूर करने के साथ-साथ आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। माना जाता है कि काले नमक में मौजूद खनिज बालों को मजबूत करते हैं और हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप पानी में काले नमक को मिक्स करें और फिर बालों को धोने के बाद आप इस पानी का इस्तेमाल करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...